रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है।
जालंधर के मकसूदां चौक पर एक तेजरफ्तार टिप्पर आगे जा रही कार को 300 मीटर तक घसीटता ले गया। जिस समय हादसा हुआ तब कार में पति पत्नी बैठे थे जो कार में ही फंस गए। लोगों ने जब शोर मचाया तो टिप्पर चालक टिप्पर से कूद कर भाग गया। लोगों की मदद से पति पत्नी को बाहर निकाला गया और पुलिस को सूचना दी गई। हादसे में पति पत्नी को मामूली चोट आई है। लोगों का कहना है कि पुलिस सूचना देने के एक घंटे बाद जाकर मौके पर पहुंची। पुलिस ने टिप्पर को कब्जे में लिया है। टिप्पर आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता का है।

Advertisement


