रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): आखिरकार पुलिस ने शहर के चर्चित बदमाश अमन और फतेह को गिरफ्तार कर ही लिया है। कुछ समय पहले अमन और फतेह ने श्री देवी तालाब मंदिर में भाना ग्रुप पर पथराव किया था जिसके बाद मंदिर कमेटी और धार्मिक संगठनों ने इसे मंदिर की गरिमा को ठेस पहुंचाने की शिकायत भी दी थी।
थाना आठ में अमन और फतेह खिलाफ केस दर्ज किया गया था लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी। पुलिस को इनपुट मिले थे कि अमन फतेह दोनों एक केस की तारीख पर कोर्ट में आ थे है। ऐसे में पुलिस ने कोर्ट परिसर में ट्रेप लगा लिया। दरअसल पुलिस दोनों को कोर्ट में ही गिरफ्तार करना चाहती थी। जैसे ही पुलिस अधिकारियों ने दोनों को देखा तो उन्हें पकड़ने के लिए वह आगे बढ़ी ही थी कि अमन फतेह ने वहीं से नीचे पार्किंग में छलांग लगा दी लेकिन भागने में सफल नहीं हो पाए। पुलिस ने दोनों को काबू कर लिया और सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। फिलहाल अभी पुलिस अधिकारियों की तरफ से इस मामले को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।


