Close Menu
rozanamail.comrozanamail.com
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Entertainment
  • Weather
  • Sports
What's Hot

गैंगस्टर जोगा फोल्डीवाल के गुर्गे का जालंधर में एनकाउंटर, दो हत्याओं के केस में वांटेड था, बदमाश और पुलिस की तरफ से अंधाधुंध फायरिंग हुई

Sponsor: Rozana MailJuly 22, 2026

जम्मू जाने वाली ट्रेन को ब्लास्ट करके उड़ाने की साजिश नाकाम, पंजाब में आतंकी संगठन से जुड़े 17 लोग गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री मिली, थाने पर भी किया था हैंड ग्रेनेड हमला

Sponsor: Rozana MailJuly 21, 2026

जालंधर-दिल्ली ट्रैफिक ठप्प: भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील का विरोध, किसानों ने दिल्ली कूच की, सरकार ने कहा- ऐसी कोई डील हुई ही नहीं

Sponsor: Rozana MailJuly 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Breaking News
  • गैंगस्टर जोगा फोल्डीवाल के गुर्गे का जालंधर में एनकाउंटर, दो हत्याओं के केस में वांटेड था, बदमाश और पुलिस की तरफ से अंधाधुंध फायरिंग हुई
  • जम्मू जाने वाली ट्रेन को ब्लास्ट करके उड़ाने की साजिश नाकाम, पंजाब में आतंकी संगठन से जुड़े 17 लोग गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री मिली, थाने पर भी किया था हैंड ग्रेनेड हमला
  • जालंधर-दिल्ली ट्रैफिक ठप्प: भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील का विरोध, किसानों ने दिल्ली कूच की, सरकार ने कहा- ऐसी कोई डील हुई ही नहीं
  • पंजाब में अश्लिल तस्वीरों वाले निहंग सिंह को संगलों से बांधा, सजा के तौर पर डंडो से पिटाई की, बुड्ढा दल ने लाइव वीडियो बना कर दी सजा
  • पंजाब पुलिस का इंस्पेक्टर गिरफ्तार, गैंगस्टरों से निकला था लिंक, एफबीआई को भी वांटेड, जालंधर भी रह चुकी तैनाती
  • 21 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई पुलिस, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर अनशन पर थे
  • डलहौजी से जालंधर हो रहा नशा सप्लाई, सबसे ज्यादा गांजे और चिट्टे की सप्लाई, डलहौजी एस.एच.ओ. को बदलने की उठी मांग
  • देश में पहली बार हाइड्रोजन ट्रेन चलनी शुरू, दुनिया में सबसे लंबी और ताकतवर होने का दावा
  • जालंधर में कल 12 घंटों के लिए कई सड़कें बंद रहेगी, ज्यादातर स्कूलों में भी छुट्टी, पढ़ें
  • पंजाब पुलिस के DSP खिलाफ केस: बिजली विभाग के जेई को नशे के केस में फंसाने की कोशिश की, कार में ड्रग्स का पैकेट रखा जो यूरिया निकला
Facebook Instagram YouTube WhatsApp
rozanamail.comrozanamail.com
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Entertainment
  • Weather
  • Sports
rozanamail.comrozanamail.com
Home»Punjab»जिला परिषद-ब्लॉक समिति चुनावों के बीच पंजाब के अफसरों की तथा कथित ऑडियो पर बवाल: अकाली दल ने हाईकोर्ट जाकर SSP पटियाला को हटा CRPF लगाने की मांग की, बीजेपी ने वोट चोरी की तैयारी के लगाए आरोप, अफसरों का भी आया पक्ष, पढ़ें वायरल हुई ऑडियो की बातें
Punjab

जिला परिषद-ब्लॉक समिति चुनावों के बीच पंजाब के अफसरों की तथा कथित ऑडियो पर बवाल: अकाली दल ने हाईकोर्ट जाकर SSP पटियाला को हटा CRPF लगाने की मांग की, बीजेपी ने वोट चोरी की तैयारी के लगाए आरोप, अफसरों का भी आया पक्ष, पढ़ें वायरल हुई ऑडियो की बातें

Sponsored By: Rozana mail December 4, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Email
Share
Facebook WhatsApp Copy Link

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में जिला परिषद-ब्लॉक समिति चुनाव के बीच पुलिस अधिकारियों की तथा कथित 17 मिनट की ऑडियो ने राज्य की राजनीति में बवाल मचा दिया। अकाली दल (बादल) के प्रधान सुखबीर बादल ने कॉन्फ्रेंस कॉल पर हुई एक मीटिंग की ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी करते दावा किया कि यह मीटिंग पटियाला पुलिस के अधिकारियों के बीच हो रही है। उसमें एसएसपी अलग-अलग डीएसपी से बात कर रहे हैं। अकाली दल ने इसको लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है और पटियाला के एसएसपी को हटा कर सीआरपीएफ तैनात करने की मांग की है। उधर बीजेपी के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि सीएम भगवंत मान विदेश में है। आप पंजाब में उनके प्रभारी मनीष सिसोदिया की साम, दाम, दंड, भेद वाली नीति पर चलकर इलेक्शन चोरी कर रही है।

वहीं पटियाला पुलिस ने सुखबीर बादल के दावे को सिरे से खारिज कर दिया है। पटियाला पुलिस ने कहा, ये वीडियो फेक है और AI के जरिए बनाई गई है। इससे लोगों को गुमराह किया जा रहा है। इसे वायरल करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पढ़ें पूरी ऑडियो 👇👇

एक अधिकारी: जहां कहीं भी अकाली मिलें, उनके नामांकन पत्र फाड़ दें।

दूसरा अधिकारीः आज पुलिस ऑब्जर्वर आए थे, उसके बाद हम डिविजनल कमिश्नर के पास गए, DIG, DC भी थे और मैं भी वहीं था और 2 एसपी भी मेरे साथ थे। प्रशासन बल प्रयोग पर रोक नहीं लगाता, वे स्पष्ट हैं कि स्थानीय निकायों में ऐसा होना ही चाहिए लेकिन उनकी नीति ये है कि जिसे निशाना बनाना है, रोकना है, उसे बाहर से ही रोक लिया जाए, उसके गांव, घर या रास्ते में ही रोक लिया जाए, नामांकन दाखिल केंद्र पर पहुंचकर कागज़ न फाड़े जाएं। कल हमारे लिए सबसे संवेदनशील दिन है क्योंकि सुखबीर सिंह बादल खुद घनौर आ सकते हैं।

तीसरा अधिकारी: हम राजनीतिक नेतृत्व से निर्देश ले रहे हैं।

दूसरा अधिकारी (फिर से): नीति यह है कि जिसे भी पर्चा दाखिल करने से रोकना है, उसे गांव में रोको, घर पर रोको या रास्ते में रोको। जिस तरह से चुनावों के दौरान सेंटरों के अंदर एमसी ने कागज फाड़े, वो नहीं होना चाहिए, सब कुछ बाहर से ही होना चाहिए

चौथा अधिकारी: हम विधायक साहब और उनकी टीम के संपर्क में हैं… सब कुछ इसी तरह से प्लान किया गया है।

पांचवां अधिकारीः हम विधायक साहब के आदमियों को सुबह 9 बजे का समय देंगे और उनसे पहले अपना पर्चा दाखिल करवाएंगे।

दूसरा अधिकारी (फिर से) : निजी तौर पर या खुद हमें जो भी पाबंदियां लगानी हैं, वो बाहर से लगानी होंगी… विधायक को भी बताएं, जिस व्यक्ति पर पाबंदी लगानी है उसे गांव में या घर पर ही लगाने को कहें। सबकी निगाहें आप पर हैं, लेकिन जो भी धक्का-मुक्की करनी है, गांव में करो, घर पर करो या रास्ते में करो। कल आपके सुखबीर बादल भी आएंगे.. सबको पता है कि नामांकन रोक दिए जाएंगे और खारिज कर दिए जाएंगे। किसी को चिंता करने की ज़रूरत नहीं, मैं किसी भी शिकायत की सकारात्मक रिपोर्ट नहीं बनाऊंगा। अगर कागज छीनने हैं तो 5 किलोमीटर पहले छीने जाएं.. अगर कोई अंदर घुसने की हिम्मत करता है तो आरओ उसका नामांकन रद्द करें। चलो, कोई बात नहीं, हिम्मत रखो और निर्देशानुसार काम करो।

हालांकि रोजाना मेल इस वायरल ऑडियो की किसी प्रकार की कोई पुष्टि नहीं करता। 

 

Advertisement
width="640" Advertisement
Rozana Mail
  • Website

Related Posts

जम्मू जाने वाली ट्रेन को ब्लास्ट करके उड़ाने की साजिश नाकाम, पंजाब में आतंकी संगठन से जुड़े 17 लोग गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री मिली, थाने पर भी किया था हैंड ग्रेनेड हमला

Sponsor: Rozana MailJuly 21, 2026

जालंधर-दिल्ली ट्रैफिक ठप्प: भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील का विरोध, किसानों ने दिल्ली कूच की, सरकार ने कहा- ऐसी कोई डील हुई ही नहीं

Sponsor: Rozana MailJuly 21, 2026

पंजाब में अश्लिल तस्वीरों वाले निहंग सिंह को संगलों से बांधा, सजा के तौर पर डंडो से पिटाई की, बुड्ढा दल ने लाइव वीडियो बना कर दी सजा

Sponsor: Rozana MailJuly 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Stay In Touch
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
Latest Articles
  • गैंगस्टर जोगा फोल्डीवाल के गुर्गे का जालंधर में एनकाउंटर, दो हत्याओं के केस में वांटेड था, बदमाश और पुलिस की तरफ से अंधाधुंध फायरिंग हुई
  • जम्मू जाने वाली ट्रेन को ब्लास्ट करके उड़ाने की साजिश नाकाम, पंजाब में आतंकी संगठन से जुड़े 17 लोग गिरफ्तार, विस्फोटक सामग्री मिली, थाने पर भी किया था हैंड ग्रेनेड हमला
  • जालंधर-दिल्ली ट्रैफिक ठप्प: भारत-अमेरिका के बीच ट्रेड डील का विरोध, किसानों ने दिल्ली कूच की, सरकार ने कहा- ऐसी कोई डील हुई ही नहीं
Top Posts

जालंधर में गऊ/बेल तस्कर पकड़े, दो मरले के मकान में बांध रखे थे पशु, हर रोज दो दो करके भेजते थे गुरदासपुर

December 6, 20244,345

धीरेन्द्र शास्त्री ने जान से मारने की धमकी पर दिया बयान: कहा जल्द अमृतसर जाऊंगा, परवाना ने हरिहर मंदिर को हरमंदिर समझा

December 3, 20244,170

बांग्लादेश में हिंदुओं के कत्लेआम खिलाफ जालंधर में प्रोटेस्ट, कट्टरपंथ के खात्मे की मांग

December 5, 20243,634

जालंधर पुलिस पर नशा तस्कर और रिश्तेदारों ने कर दिया अटैक, चार मुलाजिम घायल, 10 नंबरी तस्कर को पकड़ने गई थी पुलिस

December 3, 20243,446
All Right Reserved © 2026 Rozana Mail. News
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Technical Support
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.