Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): ओल्ड स्कूल और कॉपीराइट जैसे सॉन्ग से सुर्खियों में आए पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लो नए विवाद में फंस गए हैं। ढिल्लो चंडीगढ़ के डिफेंडर कार शो रूम में आए थे। यहां उनके हाथ में एक पैकेट है, जिसमें काले रंग की वस्तु भरी हुई है। सिंगर प्रेम ढिल्लो ने खुद ये वीडियो शेयर की। जिसके बाद एक एडवोकेट ने दावा किया कि प्रेम ढिल्लो के हाथ में अफीम है। वह अफीम को प्रमोट कर रहे हैं। इसके खिलाफ एडवोकेट ने चंडीगढ़ के डीजीपी को शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि इस बारे में DGP से बात…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): 1984 सिख विरोधी दंगों के दौरान दिल्ली के विकासपुरी व जनकपुरी में हुई हत्याओं के मामले में कांग्रेस नेता सज्जन कुमार को बरी कर दिया गया है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए कहा कि मामले में सज्जन कुमार की किसी तरह की भूमिका सामने नहीं आई। अदालत ने माना है कि ठोस सबूत नहीं मिला है, इसी कारण उन्हें बरी कर दिया गया है। हालांकि, जिन मामलों में पहले सजा मिल है, उसमें वह जेल में ही रहेंगे। इस समय वह उम्रकैद की सजा काट रहे है। फरवरी 2015 में विशेष जांच…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में लाइन ऑफ कंट्रोल (LoC) पर पाकिस्तान की ओर से मंगलवार देर रात 2 राउंड फायरिंग की गई। सेना के सूत्रों के मुताबिक 6 राष्ट्रीय राइफल्स के जवान केरन सेक्टर में हाईटेक सीसीटीवी कैमरे लगा रहे थे। इसी दौरान फायरिंग हुई। भारतीय सेना ने भी जवाबी फायरिंग की। इसके बाद इलाके की घेराबंदी की और सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सूत्रों ने संभावना जताई है कि पाकिस्तान की ओर से फायरिंग घुसपैठियों की मदद के लिए की गई हो सकती है। इससे पहले मंगलवार रात जम्मू-कश्मीर के कठुआ में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास पाकिस्तानी…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): प्रयागराज में एयरफोर्स का ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। एयरक्राफ्ट हवा में उड़ते-उड़ते डगमगाया और तालाब में गिर गया। 2 सीटर एयरक्राफ्ट में सवार दोनों पायलट सुरक्षित हैं। PRO डिफेंस विंग कमांडर देबार्थों घर ने बताया, ‘माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट बमरौली एयरफोर्स स्टेशन से उड़ान भरते समय तकनीकी खराबी का शिकार हो गया।’ उन्होंने बताया, ‘दोनों पायलटों ने सुझबूझ दिखाते हुए एयरक्राफ्ट को सुनसान इलाके में उतारा, जिससे आम लोगों की जान-माल को नुकसान नहीं हुआ। हादसे की वजह पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का आदेश दिया गया है।’ हादसा बुधवार दोपहर 12 बजे केपी कॉलेज…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब सरकार ने बुधवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। 20 IAS और 6 PCS का तबादला किया। आदेश के अनुसार IAS अधिकारी आदित्य डेचलवाल को रूपनगर का DC लगाया गया है। इसके साथ विजय नामदेव राव को वित्त विभाग के सचिव के साथ प्रवासी भारतीय मामलों के विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। IAS गुलप्रीत सिंह औलख को एसबीएस नगर का डिप्टी कमिश्नर, IAS नीरू कात्याल गुप्ता को लुधियाना नगर निगम का कमिश्नर और IAS वरजीत वालिया को पटियाला का डिप्टी कमिश्नर नियुक्त किया गया है। IAS साक्षी साहनी को मुख्य प्रशासक, ग्रेटर मोहाली एरिया…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): आइटम गर्ल राखी सावंत ने पंजाबी मूल के बॉलीवुड सिंगर मीका सिंह के साथ हुई किस कॉन्ट्रोवर्सी को फिर सुर्खियों में ला दिया है। एक पॉडकास्ट के दौरान राखी सावंत ने कहा-मीका के गले में पहले आवाज ही नहीं थी। जिस दिन उसने मुझे किस किया, उसकी आवाज सुरीली हो गई है। मीका भाजी, बुरा मत मानना, सच तो आप जानते हो। राखी सावंत ने आगे कहा- ” पहले गाता था, सावण में लग गई आग, दिल मेरा हाय…. मेरा किस करने के बाद हुड़ दबंग.. दबंग.. दबंग, म तलब राखी को किस करके मीका के…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पाकिस्तान में सरबजीत कौर से जुड़े मामले में एक बार फिर नया अपडेट सामने आया है। लाहौर की सेशन कोर्ट में सरबजीत कौर और नासिर हुसैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने को लेकर एक नई याचिका दायर की गई है। यह याचिका 20 जनवरी 2026 को वकील अली चंगेजी संधू द्वारा दायर की गई है। वकील अली चंगेजी संधू ने यह याचिका पाकिस्तान से सिख समुदाय के पूर्व विधायक महिंदर पाल सिंह की ओर से दाखिल की है। याचिका में मांग की गई है कि सरबजीत कौर और नासिर हुसैन के खिलाफ पाकिस्तान के आपराधिक कानून…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ में मंगलवार को पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने गैंगस्टरों की कार घेरी तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं। इस दौरान 11 राउंड फायरिंग हुई। जिसमें एक कॉन्स्टेबल की छाती पर गोली लगी लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट से उसकी जान बच गई। वहीं 2 गैंगस्टरों को भी गोलियां लगी हैं, जिसके बाद उन्हें और उनके तीसरे साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस जांच के मुताबिक इन बदमाशों ने कुछ दिन पहले चंडीगढ़ में कैमिस्ट शॉप पर फायरिंग की थी। इसके अलावा जालंधर में…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर आ रही है। जालंधर के रामामंडी बाजार में सरेआम आमने सामने से गोलियां चल गई। गोलियों की दड़-दड़ाहात सुन इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी अनुसार रामामंडी बाजार से निकल रही फार्च्यूनर गाड़ी पर एक्टिवा सवारों ने फायरिंग कर दी। गोली गाड़ी के दरवाजे पर गई लेकिन इसी दौरान गाड़ी चला रहे व्यक्ति ने भी उनपर गोलियां चला दी। ऐसे में एक्टिवा सवार शूटर्स एक्टिवा छोड़ भाग गए। सूचना मिलते ही थाना रामामंडी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शूटर्स की एक्टिवा और गाड़ी कब्जे में ले ली…

Read More