Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पश्चिम बंगाल में 6 एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। 6 से पांच एग्जिट पोल का एक तरफा अनुमान जताया है। 5 में भाजपा और एक में TMC सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। मैट्रिज के एग्जिट पोल में TMC को 125 से 140 और भाजपा को 146 से 161 सीटें मिलने का अनुमान है। चाणक्य स्ट्रैटीज ने TMC को 130 से 140 और भाजपा को 150 से 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। पीपल्स पल्स ने TMC को 177 से 187 और भाजपा को 95 से 110 सीटें मिलने की बात कही…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पटियाला शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों को एक बार फिर धमकी भरा ईमेल मिला है। धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए अभिभावकों को संदेश भेजे। उन्होंने उनसे बच्चों को स्कूल से घर वापस ले जाने का अनुरोध किया। स्कूल प्रशासन ने धमकी भरा ईमेल देखते ही तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने स्कूलों की गहन तलाशी ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर सेल की मदद से यह पता लगाया जा रहा है कि ईमेल कहां…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) के करीबी व ड्रग्स सरगना सलीम डोला को तुर्की से भारत लाया गया है। इससे दाऊद के ड्रग सिंडिकेट को तगड़ी चोट पहुंची हैं। सलीम डोला लंबे समय से कानून प्रवर्तन एजेंसियों की निगरानी में था। उस पर न सिर्फ मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप हैं, बल्कि उसके खिलाफ अवैध नेटवर्क को फंडिंग करने के भी गंभीर आरोप हैं। बताया जा रहा है कि सलीम डोला ही भारत में दाऊद के ड्रग्स का पूरा काम संभालता था। वह भारत में आने वाले मेफेड्रोन (एमडी) का प्रमुख उत्पादक माना जाता…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अंबाला से अमृतसर रेल फ्रेट कॉरिडोर लाइन पर सोमवार रात को IED धमाका हुआ। यह घटना रात करीब साढ़े 8 बजे रेलवे स्टेशन राजपुरा-शंभू के नजदीक हुई। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ, पंजाब पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ समय पहले ही रेल लाइनों पर सुरक्षा संबंधी धमकी मिली थी, जिसे पुलिस ने हल्के में लिया और कोई जांच नहीं हुई। इसके बाद यह घटना हुई है। घटनास्थल के पास एक अज्ञात शव भी बरामद किया गया है, जिसके चिथड़े उड़ गए थे।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के बाद पैदा हुए हालात से निपटने के लिए AAP क्राइसिस मैनेजमेंट में जुट गई है। AAP ने 29 अप्रैल (बुधवार) को जालंधर में पार्टी विधायकों, ब्लॉक ऑब्जर्वरों और सभी फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों की बैठक बुलाई है। यह बैठक शहर के एक संस्थान के ऑडिटोरियम में होगी, जिसमें पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होकर जमीनी स्तर से फीडबैक लेंगे और हालिया घटनाक्रम के बाद कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की कोशिश करेंगे। इससे पहले AAP सांसद संजय…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): युद्ध नशियां विरुद्ध मुहिम के बीच पंजाब पुलिस ने अपने ही एक SHO को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के अनुसार अमृतसर में तैनात SHO को 2 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा गया है। वह थाना भिंडी सैदां में तैनात था। कुछ दिन पहले पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन की एक खेप आई थी। इसका पता चला तो SHO शीशपाल सिंह ने वहां पहुंचकर खेप जब्त कर ली। इसके बाद उस मामले में कानूनी कार्रवाई कर पुलिस कस्टडी में रखना था लेकिन SHO ने उसे गायब कर दिया। जैसे ही पुलिस के…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत में अभी तक कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई है। इसी बीच ईरान के एक नेता ने पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रवक्ता इब्राहिम रेजई ने कहा कि पाकिस्तान दोस्त जरूर है, लेकिन वह बातचीत में बीच का सही पक्ष (मध्यस्थ) नहीं बन सकता। रेजई ने कहा कि पाकिस्तान अक्सर डोनाल्ड ट्रम्प और अमेरिका के हितों को ध्यान में रखता है और उनके खिलाफ कुछ नहीं कहता।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ में एक बार फिर बम की कॉल आई है। इस बार कंट्रोल रूम पर सूचना दी गई है, जिसमें कहा गया है कि डीसी दफ्तर और पंजाब यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट सेंटर को बम से उड़ाया जाएगा। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं। बम की कॉल के बाद दोनों संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड और पुलिस की टीमों ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। आसपास के इलाकों की भी घेराबंदी कर जांच की जा रही है। यूनिवर्सिटी…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब व बॉलीवुड सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपने औरा-2026 का आगाज कनाडा के वैंकूवर सिटी से किया। दिलजीत दोसांझ के वैंकूवर में हुए लाइव कॉन्सर्ट में खालिस्तान समर्थक पहुंचे और उन्होंने खालिस्तानी झंडे दिखाकर नारेबाजी की। सिक्योरिटी ने उन्हें रोका तो खालिस्तान समर्थक उनके साथ भी बहस करने लगे। खालिस्तान समर्थकों ने फिर एक पोस्टर जारी कर दिलजीत दोसांझ को BJP-RSS का एजेंट बताया। उनका आरोप है कि दिलजीत विदेश में रहने वाले सिखों के साथ भाजपा-आरएसएस की सेटिंग करवा रहे हैं। खालिस्तान समर्थकों का कहना है कि वो आगामी कार्यक्रमों भी दिलजीत दोसांझ को खालिस्तान…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार पंजाब पुलिस के सस्पेंड डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके चंडीगढ़ स्थित आवास पर दबिश दी। ईडी मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (PMLA), 2002 के तहत भुल्लर और अन्य के मामले में सर्च ऑपरेशन चला रही है। ईडी द्वारा PMLA की धारा 17 के तहत कुल 11 ठिकानों पर तलाशी ली जा रही है। इनमें चंडीगढ़ (2), लुधियाना जिला (5), पटियाला (2), नाभा (1) और जालंधर (1) शामिल हैं। ये सभी ठिकाने आरोपी, उसके सहयोगियों और संदिग्ध बेनामी व्यक्तियों से जुड़े बताए…

Read More