Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (जालंधर): जालंधर पुलिस ने चुनावों के बीच शहर से 100 पेटी शराब की बरामद की है। शराब की इस खेप के साथ तस्कर डॉ. जसबीर सिंह आनंद को गिरफ्तार किया ही जबकि उसका साथी संजीव उर्फ संजू निवासी गौतम नगर फरार है। सीपी स्वपन शर्मा ने बताया कि थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस ने रेड करके यह खेप बरामद की। शराब चंडीगढ़ से लाई गई थी। शक है कि शराब का इस्तेमाल चुनावों में होना था लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): वार्ड नंबर 25 से कांग्रेस की उम्मीदवार उमा बेरी सेंट्रल टाऊन की गली नंबर 13 में साईं जी फिटनेस में पहुंची जहां पर इलाके की महिलाओं ने उनका स्वागत किया। महिलाओं ने उमा बेरी को पार्षद बनाने के लिए समर्थन दिया है। महिलाओं ने कहा कि वह कांग्रेस को वोट डाल कर उन्हें पार्षद की कुर्सी पर बैठाएंगी। वहीं उमा बेरी ने भी जीत के बाद इलाके में सभी अधूरे कामों को प्रमुखता से पूरे करने का भरोसा दिया। इस मौके पर लतिका गुप्ता, मनीष गुप्ता, सुमन मिड्ढा, सिंपल वर्मा, समिति सचदेवा, सोहानी चोपड़ा, गीतू चोपड़ा, सविता चोपड़ा,…

Read More

रोजाना मेल (गुरदासपुर): एनआईए के अलर्ट के बाद पंजाब में फिर पुलिस चौकी में बम धमाका हो गया। दहशतगर्दों ने ऑटो से हैंड ग्रेनेड फैंका था। यह धमाका भारत पाकिस्तान सीमा से सटे कलानौर की बक्शीवाल पुलिस चौकी पर हुआ है। सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने इस धमाके की जिम्मेदारी ली है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए है। हाल ही में आतंकियों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल कर पंजाब पुलिस को थानों के साथ साथ नाकों पर भी धमाके करने की चेतावनी दी थी। एनआईए ने भी पंजाब…

Read More

रोजाना मेल (नई दिल्ली): फेडरल रिजर्व के ब्याज में कटौती से सोने-चांदी के दाम में आज यानी 19 दिसंबर को बड़ी गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट गोल्ड का भाव 1,029 रुपए गिरकर 75,629 रुपए पर आ गया है। इससे पहले सोने की कीमत 76,658 रुपए प्रति दस ग्राम थी। चांदी का भाव भी आज 2,214 रुपए कम होकर 86,846 रुपए पर आ गया है। कल चांदी 89,060 रुपए प्रति किलोग्राम थी। वहीं, 23 अक्टूबर को चांदी ने 99,151 रुपए का और 30 अक्टूबर को सोने ने 79,681 रुपए का ऑल टाइम…

Read More

रोजाना मेल (फरीदकोट): फरीदकोट में अमृतसर बठिंडा हाईवे पर वीरवार सुबह स्कूल वैन और बस की जबरदस्त टक्कर हो गई। इसी दौरान एक अन्य कार भी टकरा गई। हादसे ने 9वीं कक्षा की छात्रा की मौत हो गई। तीन छात्राएं और स्कूल वैन का ड्राइवर भी घायल हुआ है। मृतक छात्रा की पहचान एकनूर थापर निवासी कलेर गांव के रूप में हुई है। हादसे के बाद जिलाधीश विनीत कुमार भी मौके पर पहुंचे उर हादसे में घायल बच्चों और ड्राइवर का हाल जाना। एसएसपी प्रज्ञा जैन ने कहा कि जांच में जो भी आरोपी पाया उसके खिलाफ कारवाई होगी।

Read More

रोजाना मेल (नई दिल्ली): वीरवार को संसद परिसर में हंगामा हो गया। इस दौरान धक्का मुक्की भी हुई जिसमें ओडिशा में बालासोर से सांसद प्रताप सारंगी गिरकर घायल हो गए। आरोप है कि राहुल गांधी ने एक सांसद को धक्का मारा जो और वह सारंगी पर जाकर गिरा जिससे वह गिर गए और सारंगी घायल हो गए। सारंगी सिर पर रुमाल रख कर मीडिया सामने आए जिसके बाद उन्हें व्हील चेयर पर बिठा कर एंबुलेंस में डाल अस्पताल ले जाया गया। उनके साथ धक्का लगने से गिरे भाजपा के सांसद मुकेश राजपुर भी घायल हुए हैं। उधर राहुल गांधी ने कहा…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): कैनेडा के टोरंटो से जालंधर वापिस लौट रही महिला की विमान में ही मौत हो गई। विमान टोरंटो से अढ़ाई घंटे की दूरी तय भी कर चुका था। मौत होने के बाद विमान को वापिस टोरंटो लौटना पड़ा। जालंधर के भोगपुर के गांव लोहारा की रहनी वाली कमलप्रीत लौट चार माह पहले कैनेडा अपने पति के पास गई थी। वह वीरवार को टोरंटो से वापिस भारत आने के एयर इंडिया के लिए विमान में बैठी थी। अढ़ाई घंटे का सफर पूरा होने पर अचानक कमलप्रीत की सांसे फूलने लगी। विमान में मौजूद डॉक्टर को बुलाया लगा लेकिन इसी…

Read More

रोजाना मेल (कुलगाम):  जे एंड के कुलगाम में पुलिस और आर्मी के ज्वाइंट ऑपरेशन में पांच आतंकियों को ढेर कर दिया गया। इस दौरान दो जवान भी घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। फिलहाल सेना शवों को ढूंढ रही है और सर्च अभियान जारी है। वीरवार सुबह आर्मी और पुलिस को कुलगाम में आतंकी छिपे होने की सूचना मिली थी। सर्च अभियान चलाया तो आतंकियों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। आर्मी और पुलिस ने भी जवाबी कारवाई की जिसमें पांच आतंकी मार गिराए। नवंबर में भी सेना ने 10 दिनों में 9 एनकाउंटर करके 8…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): वार्ड नंबर 69 से कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार अंजू सचदेवा के हक में प्रचार करने कांग्रेस के दिग्गज नेता अवतार हैनरी एक रैली में पहुंचे। उन्होंने अंजू सचदेवा का चुनाव प्रचार करते दावा किया कि अगर आपने (वोटर) अंजू सचदेवा को पार्षद की सीट पर बिठाया तो मैं विश्वास देता हूं कि आप हर बार अंजू सचदेवा को ही वोट देंगे। उन्होंने कहा कि अंजू सचदेवा के पति आशु सचदेवा सिर्फ पार्टी के वर्कर नहीं बल्कि उनके बेटे जैसे हैं। उन्हें पूरा यकीन है कि अंजू सचदेवा पार्षद के तौर पर वार्ड का इतना सुधार करके दिखाएंगे कि…

Read More

रोजाना मेल (पानीपत): हरियाणा के पानीपत में दो ट्रैक्टरों की रेस में माता,पिता और दादी साथ दवाई लेने जा रही इनाया की जान चली गई। ट्रैक्टर का टायर बच्ची की छाती से निकल गया। इस हादसे में बच्ची के माता पिता भी घायल हुए है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। अरमान निवासी पत्थरगढ़ पानीपत ने बताया कि वह अपनी बाइक पर पत्नी, तीन माह की बेटी और मां के साथ दवाई लेने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से दो ट्रैक्टर आए जिनमें से एक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी और फरार हो गया। लोगों ने…

Read More