Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (हिसार): हरियाणा के हिसार से बड़ी हैरानीजनक खबर सामने आई है। यहां एक दसवीं कक्षा की छात्रा 6 माह की गर्भवती निकली है। दरअसल छात्रा के दो दिनों से पेट में दर्द हो रहा था। उसने अपनी नानी से कहा तो नानी डॉक्टर के पास ले गई। वहां लड़की का मेडिकल हुआ तो वह गर्भवती निकली। पूछने पर पता लगा कि जून माह में उसकी दोस्ती इंस्टाग्राम पर एक युवक से हुई थी। युवक ने उसे जिंदल चौक मिलने बुलाया। वहां से वह उसे सूर्य नगर के एक घर में ले गया जहां उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर) जालंधर में कोड ऑफ कंडक्ट लगने के बाद दूसरी बार फायरिंग हुई। इस बार जंडियाला मंजकी में आम आदमी पार्टी के वर्कर के घर घुस कर उसे गोलियां मारी गई। घटना में जंडियाला मजकी के गांव पट्टी साहन के रहने वाले 32 साल का विवेक मट्टू जख्मी हुआ है। मट्टू के पैर पर गोली लगी है। थाना सिटी सदर के एसएचओ सुरेश कुमार और जंडियाला चौकी के प्रभारी जसवीर चंद मामले की जांच कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता विवेक मट्टू को उनके परिवार द्वारा जालंधर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका…

Read More

रोजाना मेल (अमृतसर): पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) के इनपुट मिलने के बाद अमृतसर के थाना इस्लामाबाद में तड़के 3:15 बजे ब्लास्ट हुआ है। ब्लास्ट के बाद सेना भी मौके पर पहुंची लेकिन मात्र बीस मिनट बाद लौट गई। पुलिस इस ब्लास्ट को लेकर चुप है। थाने के आसपास स्टेट ऑपरेशन स्पेशल सेल की टीम जांच कर कर रही है। इस धमाके की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हैप्पी पासियां के साथी गैंगस्टर जीवन फौजी ने ली है। उसने सोशल मीडिया के पेज पर एक ऑडियो भी डाली। रोजाना मेल इसकी पुष्टि नहीं करता कि…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): वार्ड नंबर 25, 27 और 69 में लोगों ने कांग्रेस की सीट पक्की कर दी है। लोग वार्ड नंबर 25 से उमा बेरी, वार्ड नंबर 27 से प्रभजोत कौर चड्ढा और वार्ड नंबर 69 में अंजू सचदेवा को जिताने के मूड में हैं। प्रचार शुरू होने से लेकर अब तक यह तीनों उम्मीदवार जहां जहां चुनाव प्रचार करने गए वहां वहां इनका स्वागत किया और वोट डाल कर पार्षद की कुर्सी पर बिठाने भरोसा दिया गया है। हालांकि उमा बेरी के पास काफी तजुर्बा है लेकिन प्रभजोत कौर और अंजू सचदेवा का राजनीति से नया नाता है परंतु…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): पंजाब पुलिस की कस्टडी दौरान हुए लारेंस बिश्नोई की इंटरव्यू केस में सस्पेंड चल रहे डीएसपी गुरशेर सिंह को नौकरी बर्खास्त किया जाएगा। पंजाब सरकार ने इसकी मंजूरी दे दी है। इसके अलावा हाईकोर्ट ने एसएसपी विवेकशील सोनी के बारे कहा कि जब इंटरव्यू हुआ तब एसएसपी वहां के मुख्य अधिकारी थी, ऐसे में उन्हें भी सस्पेंड करना चाहिए। इस सारी बातें सोमवार को पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई दौरान हुई। हाईकोर्ट ने कहा कि लारेंस को लंबे समय सीआईए स्टाफ खरड़ ने रखा गया, इसके कारणों की भी जांच होनी चाहिए।  वहीं डीजीपी गौरव यादव के…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): जालंधर के 12 बीजेपी लीडर और कार्यकर्ताओं को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर पार्टी की हाई कमांड ने 6 साल की पाबंदी लगाते हुए निकाल दिया है।

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): जालंधर में नगर निगम चुनावों को लेकर बीजेपी ने अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। मेनिफेस्टो में बीजेपी ने शहर में हुए घोटालों की जांच केंद्र से करवाने और पानी व बिजली की समस्या को ठीक करने का दावा किया है। कहा गया है कि अगर बीजेपी का मेयर बना तो नगर निगम के सभी पेंडिंग काम पूरे होंगे। बीजेपी नेता के. डी. भंडारी ने कहा कि पिछली सरकारों के वादे पूरे नहीं हैं। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोग बदबू वाला पानी पीने को मजबूर है। हम पानी की समस्या हल करेंगे। बिजली की समस्या…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): पंजाब के जालंधर से बहुत ही दर्द भरी खबर सामने आई है। जालंधर के भोगपुर में नहाने गई दो सगी बहनों की गीजर की गैस चढ़ने से मौत हो गई। बहनों की पहचान प्रभजोत कौर (12) और शरणजोत कौर (10) के रूप में हुई है। यह हादसा भोगपुर के गांव लड़ोई की है। प्रभजोत कौर सातवीं और शरणजोत पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी। दोनों सुबह स्कूल जाने से पहले बाथरूम में नहाने गई थी। काफी समय तक जब वह बाहर नहीं आई तो छोटे भाई ने उन्हें दरवाजा खोलने के लिए कहा लेकिन अन्दर से कोई आवाज नहीं…

Read More

रोजाना मेल (खन्ना): शंभू बॉर्डर पर जहर निगलने वाला किसान नहीं था। इस व्यक्ति पर निजी तौर पर सात लाख का कर्जा था जो किसान बन कर आंदोलन में गया था ताकि उसका कर्जा माफ हो सके। रणजोध सिंह खन्ना के रतनहेड़ी गांव का रहना वाला है। वह प्रॉपर्टी का काम करता है। परजिनों के अनुसार उसके पास जो जमीन थी वह 31 साल पहले बेच चुका है। कई सालों से उस पर सात लाख का कर्जा है जिसे वह चुका नहीं पाया। इसी कर्जे को माफ करवाने के लिए वह किसान आंदोलन के चक्कर लगा रहा है। 57 साल के…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): पंजाब में आतंकी होने का दावा करते हुए नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) ने पंजाब पुलिस को एक रिपोर्ट भेजी है। एनआईए ने दावा किया है कि पंजाब में आतंकी हमले हो सकते है। एनआईए द्वारा पंजाब पुलिस को भेजे अलर्ट के बाद खुद एनआईए की नजर पंजाब में है। इससे पहले पांच बार पंजाब के थानों बाहर हमले हो चुके हैं। एनआईए का दावा है कि आतंकी 1984 में इस्तेमाल हुए डेड ड्रॉप मॉडल की तर्ज पर हमले करना शुरू हो गए हैं। दोबारा पंजाब में 1984 की तरह हमला हो सकते हैं। खालिस्तान टाइगर फोर्स, बब्बर खालसा…

Read More