Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (पटियाला): पंजाब को पूर्ण तरीके से बंद करने का ऐलान किया गया है। शंभू बॉर्डर पर किसानों संघर्ष दौरान किसानों ने इसका ऐलान किया और कहा कि 30 दिसंबर को पंजाब बंद रखा जाएगा। किसानों ने आम लोगों को भी बंद के ऐलान का समर्थन देने की अपील की है। इससे पहले किसान पंजाब भर में ट्रैक्टर रैली निकाल चुके है जबकि बुधवार को ट्रेन रोको आंदोलन किया गया था।

Read More

रोजाना मेल (नई दिल्ली): भारतीय क्रिकेट टीम के फिरकी गेंदबाज ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। अब आने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में रविचंद्रन अश्विन की फिरकी का जादू देखने को नहीं मिल सकेगा। अश्विन ने 284 मैचों में 765 विकेट लिए और वह भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे बॉलर है। पहले नंबर अनिल कुंबले है जिन्होंने 953 विकेट लिए हैं। 38 साल के अश्विन ने गाबा टेस्ट खत्म होने पर रिटायरमेंट की घोषणा की। उन्होंने कहा कि मैं क्लब क्रिकेट खेलता रहूंगा। अश्विन की घोषणा के बाद विराट कोहली ने इमोशनल पोस्ट डाली। उन्होंने…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): जालंधर पुलिस ने पुलिस लाइन में लोगों को बुला कर 13 करोड़ की कीमत का सामान बांटा है। यह वो सामान था जो लोगों का चोरी हो गया था, लूटा गया था या फिर किसी अन्य केस से जुड़ा हुआ था। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने बताया कि लोगों को उनके 413 वाहन, 85 मोबाइल, कई घरेलू सामान, गहने आदि लौटाए गए है। यह सामान बीते साल दर्ज हुए 583 केसों से संबंधित है। इसी तरह गुम हुए 100 मोबाइलों को पोर्टल द्वारा ट्रेस करके बरामद किए गए जिनकी कीमत बीस लाख के करीब है। 

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में आज 3 घंटे के लिए जालंधर समेत 48 जगहों पर ट्रेनें रोकी जा रही हैं। किसान दोपहर 12 बजे से ट्रैक पर बैठे हैं, 3 बजे तक प्रोटेस्ट चलेगा। कई जगहों पर किसानों के साथ महिलाएं भी झंडा लेकर ट्रैक पर डटी हुई हैं। अमृतसर, जालंधर और होशियारपुर में सबसे धरने दिए जा रहे हैं। रेल रोको आंदोलन का ऐलान 14 दिसंबर को किसान नेता सरवण पंधेर ने किया था। खनौरी बॉर्डर पर चल रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन को…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): जालंधर से चुनावों के बीच बड़ी खबर सामने आई है। जालंधर के आदमपुर में कांग्रेस पार्टी के विधायक सुखविंदर सिंह कोटली के भांजे की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। करीब आठ हमलावरों ने विधायक के भांजे सन्नी पर बेसबॉट से हमला कर दिया था। विधायक ने एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आदमपुर के गांव ब्यास का रहने वाला सन्नी गांव में ही एक अहाते में शराब पी रहे थे। इसी दौरान सन्नी नजदीक के टेबल पर बैठ शराब पी रहे युवकों के…

Read More

रोजाना मेल (अमृतसर): करीब 22 साल पहले मानव तस्करी में पाकिस्तान पहुंची हमीदा बानो कई सालों के इंतज़ार के बाद वापिस वतन लौट आई हैं। मूल रूप से महाराष्ट्र की रहने वाली बानो बाघा बार्डर से पाकिस्तान से पंजाब में आई। स्वदेश आने के बाद मीडिया से रूबरू हुई हमीदा बानो ने बताया कि वह दुबई जाने के लिए निकली थी लेकिन उसे पाकिस्तान भेज दिया गया। दो साल पहले एक यूट्यूबर के माध्यम से भारत लौटने की इच्छा जिताई थी जिसके बाद कागजी कार्रवाई और जांच करते करते दो साल गुजर गए। बानो ने बताया कि वह मुंबई के कुर्ला…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): लोकसभा में मंगलवार को एक देश, एक चुनाव के लिए 129वां संविधान (संशोधन) बिल पेश किया। बिल के लिए पहले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग कराई गई। कुछ सांसदों की आपत्ति के बाद वोट संशोधित करने के लिए फिर पर्ची से मतदान हुआ। बिल को पेश करने के पक्ष में 269 और विपक्ष में 198 मत पड़े। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग में पहले 220 वोट पक्ष में तो 149 विरोध में वोट आए थे। विपक्ष ने विरोध जताया तो पर्ची से मतदान करवाया गया जिसके बाद पक्ष के वोट 269 मिले और विरोध में 198 वोट मिले। पहले जिन सांसदों ने वोटिंग…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): जालंधर की 22 वर्षीय युवती की कैनेडा में मौत हो गई। युवती पर अचानक पेड़ आ गिरा जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गई और कुछ समय बाद उसने दम तोड़ दिया। मृतका का नाम रीतिका राजपूत है जो 11 माह पहले हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट कोर्स करने कैनेडा गई थी। परिवार अब शव को भारत लाने के लिए राज्य और केंद्र सरकार से गुहार लगा रहा है। उधर रीतिका राजपूत का शव भेजने के लिए वहां रहते उसके छात्र दोस्त पैसे बटोर रहे हैं। रीतिका की मां किरण राजपूत ने बताया कि वह 2007 से…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): वार्ड नंबर 69 के लोगों ने एक तरफा वोटिंग करके कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार अंजू सचदेवा को बड़े आंकड़ों से जिताने के संकेत दिए हैं। ज्यादातर वार्ड के लोग अंजू सचदेवा की प्रचार रैली ने शामिल हो रहे हैं। उनका हर इलाके में बड़े जोरशोर से स्वागत हो रहा है। बुजुर्गों से लेकर युवा महिला और पुरुष वोटर ने अंजू सचदेवा को समर्थन दिया है। अंजू सचदेवा ने अपने वार्ड के वोटरों से भरोसा दिया है कि वह उनके भरोसे पर खरी उतरूंगी। अंजू सचदेवा वार्ड नंबर 69 की लोकप्रिय उम्मीदवार के रूप में उभरी हैं। अंजू सचदेवा…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): वार्ड नंबर 25 के लोगों का लगातार कांग्रेसी उम्मीदवार उमा बेरी को समर्थन मिल रहा है। उमा बेरी के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आए पूर्व विधायक राजिंदर बेरी का लोगों ने स्वागत किया। लोगों ने साफ कहा कि वह उमा बेरी के हक में है और उन्हें वोट देकर पार्षद की कुर्सी में बिठाएंगे। राजिंदर बेरी ने भी कहा कि पार्षद बनने के बाद उमा बेरी अपने वार्ड के पेंडिंग सभी काम पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि वार्ड के लोगों को पानी, सफाई, लाइट्स, सीवरेज आदि किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस…

Read More