Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (अंबाला): शंभू बॉर्डर से तीसरी बार किसानों का दिल्ली कूच शुरू हो गया है। इससे पहले दो बार हरियाणा पुलिस किसानों को खदेड़ कर वापिस भेज चुकी है। 101 किसानों का जत्था शनिवार दोबारा हरियाणा बार्डर पार करने की कोशिश करेगा। हरियाणा प्रशासन ने अंबाला के 12 गांवों का इंटरनेट बंद कर कर दिया है। पंजाब सरकार ने किसानों के लिए दस सरकारी इमुलेंस खड़ी की है। किसानों के लिए निहंग भी वहां पहुंच चुके हैं। इंटरनेट 18 दिसंबर तक बंद रहेगा। वहीं संयुक्त किसान मोर्चा के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 19 वें दिन आमरण अनशन पर बैठे…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): नगर निगम चुनावों के 85 वार्डों में से पांच उम्मीदवारों के नामांकन रद्द कर दिए गए है। इनमें से दो उम्मीदवार भाजपा, दो कांग्रेस और एक आप का उम्मीदवार शामिल है। फिलहाल इनके नाम क्लियर नहीं किए गए हैं। बताया जा रहा है कि इन उम्मीदवारों के दस्तावेजों में कुछ गड़बड़ी थी। आप के जिस उम्मीदवार का नाम इस लिस्ट में है वह ब्रदर्स के नाम से जाने जाते हैं।

Read More

रोजाना मेल (जालंधर):  जालंधर के वडाला चौक से सटे दूरदर्शन एंक्लेव में स्ट्रीट डॉग्स ने एक महिला पर अटैक कर दिया। डॉग्स ने पहले तो महिला को काटा और फिर उसे गिराने के बाद घसीटते हुए खाली प्लांट में गए। सारी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। काफी देर बाद महिला की चीखे सुन इलाके के लोग घरों से बाहर निकले जिसमें बाद उन्होंने जानलेवा कुत्तों से महिला को बचाया और अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि महिला कुत्तों के कारण कोमा में चली गई है। लोग निगम को कोस रहे है। शहर में आवारा कुत्ते…

Read More

रोजाना मेल (रोहतक): हरियाणा के रोहतक के महम में गन्ना पेराई सत्र के शुभारंभ में बीजेपी सांसद रामचंद्र जांगडा ने पंजाब के किसानों को लेकर विवादित बयान दिया है। जांगडा ने कहा कि किसान नशे के सौदागर और कसाई हैं। जहां पर उनका आंदोलन हुआ वहां के आसपास से 700 लड़कियां गायब हुई और एक व्यक्ति की लाश मिली। पिछले आंदोलन में एक व्यक्ति की फंदे से लटकी लाश मिली। राकेश टिकैत और गुरनाम चढूनी के चुनाव हराने पर उन्होंने कहा कि इनकी हैसियत क्या है? जांगडा ने किसानों पर हरियाणा में नशा फैलाने के भी आरोप लगाए है। उन्होंने कहा…

Read More

रोजाना मेल (नालागढ़): विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के लगातार विरोध के बाद पंजाबी सिंगर रणजीत बावा का शो रद्द हो गया है। रणजीत बावा ने ही विरोध होते देख इस शो को कैंसिल कर दिया। विरोध में उतरे हिंदू संगठनों का आरोप है कि रणजीत बावा अपने गानों से हिन्दू समाज की भावनाओं को आहत करते है। उन्होंने अपने गानों में शिव भगवान, जनेऊ और गौ माता को लेकर टिप्पणी की थी जिसके कारण उन्हें घुसने नहीं दिया जाएगा। रणजीत बावा ने सोलन के नालागढ़ में 13 दिसंबर से 15 दिसंबर तक होने वाले रेडक्रॉस मेले में परफॉर्म…

Read More

रोजाना मेल (अमृतसर): 23 नवंबर को अमृतसर के अजनाला थाने के बाहर बम रखने वाले नाबालिग समेत दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से एक पिस्टल मैगजीन और दो हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान की आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल को तोड़ने में सफलता हासिल की है। इस मॉड्यूल को BKI (बब्बर खालसा इंटरनेशनल) के हरविंदर रिंदा और हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी पासिया चला रहे थे। इसमें विदेशी गैंगस्टर गुरदेव सिंह जस्सल उर्फ पहलवान निवासी तरनतारन का नाम भी सामने आया है। गिरफ्तार…

Read More

रोजाना मेल (सोनीपत): हरियाणा के सोनीपत में एक महिला की सिर कटी लाश खेत से मिली है। जिस तरह शव मिला उससे आशंका है कि महिला की हत्या से पहले उसके साथ रेप किया गया। जैसे ही लोगों ने महिला की लाश देखी तो सोनीपत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम समेत फोरेंसिक टीम जांच में लिए पहुंच गई। पुलिस ने महिला का सिर ढूंढने की काफी तलाश की लेकिन सिर नहीं मिला। महिला के शव के पास कंडोम का पैकेट भी मिला है। मृतक महिला एक अस्पताल में काम करती थी।

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): नगर निगम चुनावों में वार्ड नंबर 69 से काग्रेस पार्टी के लिए खुशी की खबर है। वार्ड नंबर 69 की कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार एवं फ्रूट कारोबारी आशु सचदेवा की धर्मपत्नी अंजू सचदेवा बेहद पावरफुल उम्मीदवार के रूप में उभरी है। प्रचार दौरान अंजू सचदेवा को उनके वार्ड से जो दुआएं और वोट देने का भरोसा मिल रहा है उससे साफ है कि वार्ड नंबर 69 में अंजू सचदेवा की जीत तय है। आशु सचदेवा भी अपनी पत्नी के चुनाव प्रचार में शामिल है। वहीं शहर के दिग्गज और पुराने कांग्रेस के नेताओं के करीबी आशु सचदेवा को…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): एपीजे कॉलेज के स्टूडेंट्स ने न्यू जवाहर नगर में जम कर गुंडागर्दी की। स्टूडेंट्स ने एक ब्रिजा गाड़ी के तलवारों से शीशे तोड़ दिए जबकि युवक पर भी जानलेवा हमला कर दिया। जैसे ही इलाके के लोग इकट्ठा हुए तो आरोपी स्टूडेंट्स भाग गए। लोगों ने घायल युवक को निजी अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना 6 की पुलिस पहुंच गई है। फिलहाल हमला करने के कारण सामने नहीं आ सके हैं।

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी का असर पंजाब चंडीगढ़ में दिख रहा है। जालंधर समेत  18 जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके साथ साथ तापमान में गिरावट हुआ है और ठिठुरन भी बढ़ी है। 11 किमी प्रति घंटा रफ्तार से हवा चल रही है। पंजाब में जालंधर, अमृतसर, पठानकोट, गुरदासपुर, तरनतारन, होशियारपुर, कपूरथला, नवांशहर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर साहिब, बठिंडा, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला और असगर में शीतलहर का असर है। 15 दिसंबर तक येलो अलर्ट है। जालंधर में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। ठंडी हवा का अलर्ट जारी…

Read More