Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (जालंधर): कपूरथला रोड़ पर स्पोर्ट्स कॉलेज के नजदीक आप के प्रचार झंडे ले जा रहे पार्टी वर्कर की एक्टिवा नगर निगम के टिप्पर से टकरा गई। देखते ही देखते एक्टिवा चालक सड़क पर गिर गया और उसके सिर से टिप्पर का टायर निकलने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान ओम प्रकाश निवासी राज नगर के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। वहीं टिप्पर भी घटनास्थल पर खड़ा है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): वार्ड नंबर 69 की कांग्रेस पार्टी की उम्मीदवार अंजू सचदेवा वार्ड के लोगों की पसंदीदा उम्मीदवार बन कर उभर रही है। लोगों का प्यार मिलता देख अंजू सचदेवा ने घोषणा की है कि अगर वार्ड के लोगों का कोई भी सरकारी काम हुआ तो उन्हें बार बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। एक बार सारी दस्तावेजी फॉर्मेलिटी पूरी करके घर बैठे उनका काम होगा। इसके इलावा उन्होंने यह भी कहा कि किसी को पैसे देकर काम करवाने की जगह वह बिना पैसे खर्च करवाए सभी काम करेंगी। अंजू सचदेवा ने कहा कि वह सिर्फ बातों में…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): पंचम गैंग के दो युवकों पर चली गोली एक प्लान के तहत ही चली। दरअसल जिस गुरिंदर बाबा ने गोलियां चलाई उसकी 9 माह पहले पंचम ने अपने गैंग के साथ बुरी तरह पिटाई की थी। पिटाई करते की वीडियो भी पंचम गैंग ने वायरल कर दी थी। गोपा फोल्डीवाल को सब कुछ मानने वाले बाबा ने इसका बदला लेने के लिए जोगा को कहा। जोगा ने पंचम की पिटाई मैक्सिको में करने का दावा करते हुए एक वीडियो बनाई थी जिसका खुद पंचम ने खंडन करते की खुद की वीडियो वायरल कर दी। यह रंजिश यहीं…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): जालंधर में अभी भी पार्टियां बदलने का सिलसिला जारी है। रविवार को कांग्रेस पार्टी से नाराज चल थे वार्ड नंबर 22 के दो बार पार्षद रह चुके पलनी स्वामी ने पार्टी छोड़ आप का दामन पकड़ लिया है। स्वामी टिकट न मिलने के कारण अपनी पार्टी से नाराज थे। आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने पलनी स्वामी को पार्टी ज्वाइन करवाई। स्वामी पिछले 15 सालों से कांग्रेस के साथ जुड़े हुए थे।

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): भालू गैंग से लोहा लेने वाले पंचम का गैंग आपस में हो भिड़ गया। पंचम के करीबी साथी बाबा ने अपने गैंग के दो सदस्यों को गोलियों मार दी। दोनों को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सारी घटना अवतार नगर की है। पंचम फिलहाल विदेश में हैं लेकिन उसके गैंग से जुड़े कुछ सदस्य अवतार नगर के गुरिंदर बाबा नाम के पंचम के नजदीकी से खार खाते थे। कुछ दिनों से उन दोनों पक्षों में खटास चल रही थी जिसके चलते रविवार को बाबा ने उन पर गोलियां चला दी। सूत्रों की माने तो एक गोली…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): सुखबीर बादल पर हमला करने वाले नारायण सिंह चोड़ा को फांसी की सजा सुनाए जानी की मांग की गई है। इसी मांग को लेकर समूह शिव सेना 19 दिसंबर को श्री राम चौक से कमिश्नर दफ्तर तक पैदल रोष मार्च निकालने जा रहा है। शहर में समूह शिव सेना की मीटिंग हुई जिसमें पंजाब के हालातों को देखते हुए कई मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। शिव सेना नेता नरेंदर थापर, सुनील कुमार बंटी, ईशांत शर्मा, रोहित जोशी ने कहा कि विदेश में बैठे खालिस्तानी कट्टरपंथी आए दिन पंजाब में हिंदू नेताओं की टारगेट किलिंग करवा रहे…

Read More

रोजाना मेल (कपूरथला): कपूरथला के औजला में आम आदमी पार्टी के युवा वालंटियर का शव उसी के घर के बेड रुम से मिला है। वालंटियर की दो दिन पहले ही मौत हो चुकी थी क्योंकि दो दिनों से वह अपनी विदेश रहती बहन का फोन नहीं उठा रहा था। आज जब बहन से पड़ोसियों को फोन किया तो पड़ोसियों में वालंटियर के घर जाकर देख तो मौत हो जाने का पता लगा। कुलवंत सिंह निवासी औजला दो तीन दिन से बाहर भी निकल रहा था। उसमें शव के पास से एक सिरिंज भी मिली है। डीएसपी दीपकरण सिंह ने बताया कि…

Read More

रोजाना मेल (जालंधर): जालंधर के आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अमित ढल्ल पर कांग्रेस विधायक बावा हेनरी ने नामांकन के दस्तावेजों पर जानकारी छिपाने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी को एक शिकायत भी दी है और चेतावनी दी है कि अगर रविवार तक कोई एक्शन नहीं हुआ तो सोमवार को वह हाईकोर्ट जाएंगे। बावा हेनरी ने कहा कि अमित ढल्ल ने एक एफआईआर और कोर्ट के आदेशों को छिपाया है। उन्होंने कहा कि आज दो बजे उन्हें शिकायत का जवाब आया है। इस संबंधी चुनाव अधिकारी कम जिलाधीश को शिकायत दी है। अमित ढल्ल का नामांकन रद्द करने की…

Read More

रोजाना मेल (अंबाला): शंभू बॉर्डर पर किसानों के आंदोलन के बीच एक किसान ने सल्फास निगल कर सुसाइड करने की कोशिश की। हालत बिगड़ती देख अन्य किसान उसे अस्पताल ले गए जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। यह किसान लुधियाना के खन्ना का रहने वाला जोद सिंह है। हरियाणा पंजाब बॉर्डर पर शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने दिल्ली के लिए जा रहे किसानों पर आंसू गैस गोले और पानी की बौछारें की। इस दौरान कई किसान घायल भी हुए है। किसानों का कहना है कि पुलिस गंदे पानी की बौछारें डाल रही है और जो आंसू गैस के गोले छोड़े जा…

Read More

रोजाना मेल (नवांशहर): नवांशहर की अंसार पुलिस चौकी पर हैंड ग्रेनेड से हमला करने वाले खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के तीन आतंकियों को पंजाब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान युगप्रीत सिंह उर्फ यूवी, जसकरण सिंह और हरजोत सिंह के रूप में हुई है। डीजीपी गौरव यादव ने पुष्टि करते कहा कि आरोपियों को बम धमाके करने के जर्मनी और ब्रिटेन से मिले थे। उसके बाद आरोपियों को लैटर बॉक्स के जरिए ग्रेनेड मिला और उन्होंने चौकी पर अटैक कर दिया। तीनों आरोपी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स से संबंधित है। आरोपियों के पास से देसी पिस्तौल और गोलियां भी मिली…

Read More