Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का जालंधर दौरा रद्द हो गया है। उन्होंने जालंधर में एनआईटी में दीक्षांत समारोह में शामिल होना था। मौसम के चलते यह दौरा रद्द हुआ। उनकी फ्लाइट अमृतसर से टेकऑफ़ नहीं कर पाई। वहीं पंजाब और चंडीगढ़ में कड़ाके की सर्दी है। पंजाब में इस सीजन में दूसरी बार तापमान एक बार फिर जीरो डिग्री के करीब पहुंच गया।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में DC दफ्तरों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। अभी तक गुरदासपुर और मुक्तसर के DC ऑफिस तक धमकी पहुंची तो तुरंत इन्हें खाली करा लिया गया है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सारा ऑफिस का इलाका सील कर लिया गया है। पुलिस खोजी कुत्तों की मदद से किसी तरह के संभावित बम की तलाश कर रही है। अभी तक की जांच में पता चला कि पाकिस्तानी संगठन ISKP के नाम से यह ईमेल भेजी गई है। फिलहाल अधिकारियों ने इसको लेकर कुछ नहीं कहा है। पुलिस जांच के…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा लगातार अपना दायरा बढ़ा रही है। थोड़ी देर में पूर्व कांग्रेस सांसद जगमीत बराड़ भाजपा में शामिल होंगे। उनके अलावा CM भगवंत मान के पूर्व OSD ओंकार सिद्धू और सीनियर अकाली नेता चरणजीत बराड़ भी भाजपा में शामिल होंगे। इसके अलावा कोटकपूरा से विधायक रहे जगमीत बराड़ के भाई रिपजीत सिंह बराड़ भी भाजपा जॉइन कर रहे हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री CM नायब सैनी इन्हें चंडीगढ़ में पार्टी में शामिल करेंगे। जगमीत बराड़ पार्टी जॉइन करने के लिए चंडीगढ़ पहुंच गए हैं। वह 2022 में अकाली दल…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर में पंजाब को नशा मुक्त बनाने की मुहिम के तहत, स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल और काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एक खुफिया ऑपरेशन के दौरान 40 किलोग्राम हेरोइन की खेप बरामद की है। पुलिस ने मोगा जिले के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद हुई हेरोइन की कीमत इंटरनेशनल मार्किट में 2 अरब 80 करोड़ रुपए बताई जा रही है। डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर साझा की है। उन्होंने बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस को इनपुट मिले…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में स्कूलों के खुलने का टाइम में बदलाव हुआ है। मान सरकार ने ठंड और शीतलहर के चलते स्कूलों को सुबह 10 बजे खोलने और 3 बजे बंद करने का फैसला किया। आज भी पंजाब और चंडीगढ़ में सुबह घना कोहरा छाया रहा। लुधियाना, अमृतसर और जालंधर में भी धुंध से विजिबिलिटी कम रही। मौसम विभाग के अनुसार, लोगों को अभी 2 दिन शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। वहीं, हिमाचल में अगले 5 दिन तक ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी और मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बूंदाबांदी होने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में बीती रात एक घर में भीषण आग लगने से छह लोग जिंदा जल गए। एक व्यक्ति को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया। घायल को सोलन अस्पताल रेफर किया गया है। इसकी पुष्टि SDM संगड़ाह सुनील कायथ ने की है। मृतकों में तीन बच्चे और दो महिलाएं भी शामिल है। DC सिरमौर प्रियंका वर्मा ने बताया कि यह हादसा नौहराधार के तलांगना गांव में बीती रात तीन बजे के बीच पेश आया। घर पर कुल सात लोग थे। इनमें से छह की मौत हो गई है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, आग…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की आज, (15 जनवरी) को अमृतसर स्थित सिखों के सर्वोच्च तख्त श्री अकाल तख्त साहिब के सामने पेशी खत्म हो गई है। करीब 45 मिनट तक सीएम भगवंत मान अंदर रहे। अब वह मीडिया से बात कर रहे हैं। CM ने कहा कि मेरे जो भी बयान थे, उस पर जत्थेदार को स्पष्टीकरण दे दिया है। सीएम ने कहा कि मैंने यह भी स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर नेरेटिव बनाया जा रहा है कि मैं अकाल तख्त को चैलेंज कर रहा हूं। मैंने अकाल तख्त के साथ मत्था लगाया है।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर में मामूली विवाद के बाद कुछ युवकों ने एक युवक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान आरोपी फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना जालंधर के धोगड़ी गांव की है। मक्खन थापर ने बताया कि करीब आधा दर्जन हमलावरों ने उसके भांजे विनय के घर हमला करते हुए उसे तेजधार हथियार मारे और बाद में उस पर फायरिंग कर दी। बचाव रहा कि विनय को गोली नहीं लगी। जैसे लोगों की भीड़ जुटी तो हमलावर फरार हो गए।  फिलहाल थाना आदमपुर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कनाडा की रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस (RCMP) ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस को लेकर दावा किया है कि वह भारत सरकार के लिए काम कर रहा है। इस संबंध में कनाडा की ग्लोबल न्यूज ने RCMP की गोपनीय रिपोर्ट के 3 पन्ने जारी किए हैं। इसमें निजजर हत्या कांड का भी जिक्र है। इनमें कई जगह लॉरेंस गैंग के भारत सरकार से संबंधों का जिक्र किया गया है। RCMP की राष्ट्रीय सुरक्षा शाखा की तैयार की गई इस रिपोर्ट में लॉरेंस गैंग को हिंसक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठन करार दिया है। जो कनाडा समेत कई देशों में बढ़…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के होशियारपुर में नशेड़ी युवती ने अंकल कह मीठी-मीठी बातें कर एक बुजुर्ग को अपने जाल में फंसा लिया। चिट्टा खरीदने के लिए वह बहाने से बुजुर्ग को अपने साथ ले गई। फिर सामान लाने के बहाने उसे अंदर ले गई। अंदर जाते ही उसके कपड़े उतार दिए। फिर अश्लील वीडियो बना लिया। तभी अचानक युवती के 2 और साथी वहां आ गए। उन्होंने बुजुर्ग से मारपीट की। ATM कार्ड छीन लिया। फिर जबरन उसके अकाउंट से रुपए निकलवाए। जिससे उन्होंने नशा खरीदा। मामला 11 जनवरी का है लेकिन बुजुर्ग ने पुलिस को शिकायत की…

Read More