Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जम्मू के उधमपुर में सोमवार सुबह एक बस हादसे का शिकार हो गई। रामनगर से आ रही बस कगोत के पास सड़क से करीब 100 फीट नीचे गिरकर पलट गई। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक इस हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायलों के मुताबिक बस ओवरलोड थी, रफ्तार भी तेज थी। कगोत नाले के पास अचानक बस का टायर फट गया। इससे ड्राइवर उसे कंट्रोल नहीं कर सका। और बस सड़क से नीचे गिर गई। हादसे में बस का ऊपरी हिस्सा पूरी तरह नष्ट हो…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कनाडा के मालटन शहर में पंजाबी फैमिली के घर से 2 मिनट के अंदर 1 करोड़ 39 लाख 53 हजार रुपए के गहने और सामान चोरी हो गया। घर की मालकिन ने बताया कि चोरी की घटना के वक्त हम बैसाखी के कार्यक्रम में गुरुद्वारा गए थे। इसी बीच आरोपी घर में किचन की खिड़की तोड़ अंदर घुसे और सारे गहने तकिए के कवर में भरकर ले गए। उन्होंने कहा कि जब हम वापस लौटे तो बेडरूम का सामान बिखरा पड़ा हुआ था। इसके बाद हमने सीसीटीवी कैमरे चेक किए। जिसमें दो आरोपी भागते हुए नजर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): भगवान श्री परशुराम जयंती पर श्री सनातन धर्म मंदिर दकोहा के सदस्य खाटी धाम में नतमस्तक हुए। भगवान परशुराम जयंती विश्व भर मे बहुत श्रद्धापूर्वक और हर्षौल्लास से मनाई गई। भक्तों ने अलग अलग मंदिरों में हवन यज्ञ संकीर्तन किए। वही सनातन धर्म मंदिर दकोहा के सदस्यों को भगवान परशुराम जी का तपस्थान खाटी धाम की संस्था द्वारा निमंत्रित किया गया। वही मुकेश मेहता की अगवाई में उनके साथ उनके सदस्य उनके साथ खाटी धाम मे नतमस्तक हुए। संस्था द्वारा मुकेश मेहता को विशेष सम्मानित किया गया। इस शुभ अवसर पर अरविंदर कुमार(पिंका प्रधान), अनिल कुमार(शनू), …

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): इटली के कोवो में गुरुद्वारा साहिब के बाहर 2 सिख सेवादारों की हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल है। आरोपियों ने उन पर करीब 10 राउंड गोलियां चलाईं। तीनों को घायल हालत में तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दो डॉक्टरों में उन्हें मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल का अभी इलाज चल रहा है। इटली पुलिस अभी गोली मारने के कारणों की जांच कर रही है। मृतकों की पहचान राजिंद्र सिंह और गुरमीत सिंह को तौर पर हुई है। दोनों काफी समय से गुरुद्वारा साहिब में सेवादार के रूप में जुड़े हुए थे।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कनाडा में नया इमिग्रेशन बिल पास होने के बाद 9 हजार पंजाबियों पर डिपोर्टेशन की तलवार लटक गई है। इमिग्रेशन डिपार्टमेंट ने C-12 बिल पास होने के बाद 30 हजार शरणार्थियों को नोटिस जारी किए हैं। नए बिल में शरणार्थियों की मान्यता खत्म कर दी गई है। इसके विरोध में पंजाबी स्टूडेंट्स सहित अन्य देशों के छात्रों ने विनिपेग में 17 अप्रैल को प्रदर्शन किया और सरकार से वर्क परमिट खत्म न करने और डिपोर्टेशन न करने की मांग की। पंजाब से सालाना डेढ़ लाख स्टूडेंट्स कनाडा के कॉलेजों में एडमिशन लेते हैं। कोर्स पूरा होने…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के कैबिनेट मिनिस्टर संजीव अरोड़ा के घर के बाद ED ने उनके तीसरे करीबी नीरज सतीजा पर भी रेड की है। उनका घर मॉडल टाउन में है, जहां पर आज ईडी के अधिकारी गए। शाम को अधिकारी वहां से भी निकल चुके हैं। इससे पहले करीब 29 घंटे तक ED ने मंत्री के घर और व्यापारिक संस्थानों पर 29 घंट तक जांच की। टीम ने संजीव अरोड़ा और उनके दो पार्टनरों व बेटे की फर्मों पर शुक्रवार सुबह 6:30 बजे रेड़ की थी, आज शनिवार सुबह करीब 11.50 बजे टीम उनके घर से निकली। मीडिया…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के वेस्ट इलाके में काला सिंघा रोड पर कबाड़ के गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना के दौरान बाइक सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। आग इतनी भीषण है कि आग की लपटें दूर से ही दिखाई दे रही है। आग लगने से धुएं के काले बादल दिखा ई दिए। घटना को लेकर लोगों में हड़कंप मच गया। लोग जान बचाकर घटना स्थल से दूर होने लगे और हादसे की सूचना दमकल को दी गई। मौके पर दमकल विभाग की 5 गाड़ियां आग पर काबू पाने में लग चुकी है, लेकिन आग भीषण…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): कपूरथला में महिला ने पूर्व सरपंच का नाम लेकर फिनाइल पी लिया। उसने फिनाइल पीते हुए वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। महिला ने वीडियो में कहा कि उसकी मौत का जिम्मेदार पूर्व सरपंच होगा। पूर्व सरपंच उसे 7 साल पहले मोहाली ले गया। यहां उसके साथ लिव-इन में रहा। अब रंगरलियां मनाकर उसे छोड़ दिया। उसने कहा कि पूर्व सरपंच के चलते वह अब न ही मायके की रही न ही ससुराल की। जहर पीने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उसे फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार के दिग्गज मंत्री संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड हुई है। जांच एजेंसी की टीमें शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे ही लुधियाना के गुरदेव नगर स्थित उनके घर (कोठी नंबर- 3311) में पहुंच गईं। इसके बाद बाहर केंद्रीय सुरक्षा बलों को तैनात कर अंदर-बाहर आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई। जिस वक्त रेड हुई, मंत्री घर पर नहीं थे। ईडी ने लुधियाना, जालंधर, गुरुग्राम और चण्डीगढ़ के 13 ठिकानों पर छापेमारी की। दो पार्टनर्स की भी जांच की जा रही है। लुधियाना के अलावा जालंधर में भी रियल एस्टेट कारोबारी…

Read More