रोजाना मेल (न्यूज डेस्क)
: पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। जालंधर के बीएसएफ चौक पर बीएसएफ के हैडक्वार्टर के बाहर संदिग्ध हालातों में खड़ी एक्टिवा में ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज दूर दूर तक सुनाई दी।
एक्टिवा के भी चिथड़े उड़ गए है। यह कोई आम धमाका नहीं माना जा रहा। फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर आग बुझा दी है। फॉरेंसिक टीमें और पुलिस अधिकारी भी मौके पर जांच में जुट हुए है। पहले एक्टिवा की बैटरी फटने का धमाका माना जा रहा था लेकिन अब कहा जा रहा है कि यह आम ब्लास्ट नहीं।
Advertisement


