Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा नेता अमित शाह मार्च में पंजाब दौरा करेंगे। मीडिया रिपोटर्स के मुताबिक 14 मार्च को उनका दौरा तय हो गया है। मोगा में एक रैली को संबोधित करेंगे। इसी रैली से बीजेपी अपनी 2027 चुनावी मुहिम का आगाज करेगी। इसके लिए बीजेपी की तरफ से तैयारियां की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि पार्टी 14 मार्च को अमित शाह रैली करेंगे। “आओ मिलजुल कर बदलें पंजाब, सुखी रहे हमारा पंजाब” नाम से रैली करने जा रही है। यह रैली ऐसे समय आयोजित हो रही…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जीएसटी विभाग की रेड दौरान दस्तावेज लेकर भागने, अधिकारियों से दुर्व्यवहार करने और बंधक बनाने पर थाना सात में कांग्रेसी नेता रहे मेजर सिंह समेत आठ लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मेजर सिंह और उसके साथियों पर गैर जमानती धाराओं अधीन केस दर्ज किया गया है। यह केस जीएसटी विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर प्रशांत कुमार के बयानों पर दर्ज किया गया। ज्वाइंट कमिश्नर प्रशांत कुमार ने बताया कि गत दिवस उन्होंने अपने टीम समेत पीपीआर मार्किट में मेजर रियल एस्टेट में रेड की थी। अभी उनके ऑफिसर्स जांच कर ही रहे थे कि मेजर…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर अमृतसर हाईवे पर स्थित बल अस्पताल के बाहर देर रात एक युवक पर फायरिंग कर दी गई। मामला पुरानी रंजिश का है। इस फायरिंग में सौरव निवासी शिव नगर सोढ़ल बुरी तरह से घायल हुआ है जिसे निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सौरव देर रात अपने दोस्तों का पता लेने बल अस्पताल गया था। इसी दौरान जब वह अस्पताल के बाहर पहुंचा तो अनमोल नाम के युवक ने सौरव पर फायरिंग कर दी। एक गोली सौरव के पेट में लगी है। गोली मार कर आरोपी युवक पिस्टल समेत मौके से भाग गया। थाना…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले AAP सरकार को झटका लगा है। UPSC ने परमानेंट DGP के लिए पैनल मांग लिया है। अभी गौरव यादव कार्यकारी DGP के तौर पर काम कर रहे हैं। UPSC के इस फैसले से तय है कि पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव से पहले पुलिस को परमानेंट डीजीपी मिल जाएगा। हालांकि सरकार या पंजाब पुलिस की तरफ से इसको लेकर औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है। कुछ दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट ने कार्यकारी DGP की प्रथा को लेकर चिंता जताई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि ये प्रथा…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): गुरदासपुर में एएसआई और होमगार्ड जवान की हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। यह मुठभेड़ पुराना शाला इलाके में हुई। मरने वाला आरोपी रणजीत सिंह है। पुलिस उसे पकड़ने के लिए गई थी लेकिन उसने फायरिंग कर दी। यह मुठभेड़ बुधवार सुबह हुई। गोली लगने के बाद रणजीत को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। बता दें कि कुछ दिन पहले गुरदासपुर के गांव आदियां पुलिस चौकी में होमगार्ड के जवान अशोक कुमार और एएसआई गुरनाम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): किशनपुरा के नजदीक पृथ्वी नगर में मंगलवार शाम एक विवाहिता ने फंदा लगा कर खुदकुशी कर ली।  32 साल की एक महिला ने पंखे से फंदा लगाकर अपने जीवन लीला को समाप्त कर लिया। इस संबंधी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना रामा मंडी के एएसआई मनजिंदर सिंह ने महिला पुलिस की मदद से मृतक महिला का शव पंखे से उतार कर जांच शुरू की।  पुलिस के अनुसार महिला की पहचान मनप्रीत कौर प्रीति के रूप में हुई है।  महिला के चाचा जरनैल सिंह एवं मायके परिवार के अन्य सदस्यों ने प्रीति की मौत के…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर काउंटर इंटेलिजेंस ने जबरन वसूली और फायरिंग की घटनाओं में शामिल प्रतिबंधित संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए हैं। यह मॉड्यूल विदेशों में बैठे हैंडलर्स के इशारे पर पंजाब में दहशत फैलाने और व्यापारियों को निशाना बनाने का काम कर रहा था। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ सन्नी और रावल के रूप में हुई है, जो एसबीएस नगर के गांव कुलम के रहने वाले हैं। प्राथमिक जांच…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के सुंदर नगर इलाके में सोमवार शाम को तीन नाबालिग लड़कियां संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई हैं। इनमें दो सगी बहनें (12 और 13 साल) और उनकी एक 16 वर्षीय सहेली शामिल है। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में तीनों दोपहर करीब 1:30 बजे घर से बाहर जाती दिखी हैं, जिसके आधार पर तलाश की जारी है। यह घटना जालंधर के सुंदर नगर की है। यहां एक ही क्वार्टर में रहने वाली तीन किशोरियां अचानक गायब हो गई हैं। लापता लड़कियों में दो सगी बहनें हैं जो चौथी और पांचवीं कक्षा में पढ़ती हैं। परिजनों…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): नॉनवेज मोमोज, बिरयानी व मीट खा रहे लोगों की चिंता बढ़ाने का मामला सामने आया है। लुधियाना में डाबा इलाके के ढिल्लो नगर के खाली प्लाट में 15 के करीब कुत्तों की चमड़ी व दांत मिले हैं। डॉग लवर्स को शक है कि इलाके में कुत्तों को मारकर उनका मीट अलग-अलग चीजों में प्रयोग किया जा रहा है। यह शक तब हुआ जब ढिल्लो नगर के एक खाली प्लाट में 15 से ज्यादा कुत्तों की खालें व दांत मिले। डॉग लवर व साइलेंट फ्यूरो एसोसिएशन एनजीओ की कविता शर्मा ने कुत्तों की हत्या किए जाने की…

Read More