Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में लोहा कारोबारी ललित मित्तल के साथ लूट की वारदात हुई। टांडा रोड से घर लौट रहे कारोबारी की कार को बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। इसके बाद लोहे की रॉड से कार का शीशा तोड़कर नकदी से भरे दो बैग लेकर फरार हो गए। शुरुआती अनुमान के मुताबिक, दोनों बैग में करीब 72 लाख रुपए कैश थे। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। ललित मित्तल…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क); भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही पार्टी ने प्रदेश प्रभारियों की नियुक्ति भी शुरू कर दी है। बीजेपी ने राजस्थान से राज्यसभा सदस्य डॉ. सतीश पूनिया को पंजाब का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की हवाई दुर्घटना में मौत के बाद पंजाब भाजपा प्रभारी का पद खाली था। अब पार्टी ने उनकी जगह राजस्थान से राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनिया को पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया है। विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब समेत जालंधर के कई अधिकारियों के ट्रांसफर हुए है। जालंधर में एडीसीपी रहे IPS आदित्य जालंधर सिटी के डीसीपी बन कर वापिस आए है। इसके इलावा एडीसीपी आकर्षि जैन और एएसपी अशोक मीणा भी बदल दिए गए हैं।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में रविवार को सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई। हादसा दोपहर को जालंधर-पठानकोट नेशनल हाईवे पर चोलंग टोल प्लाजा के पास हुआ। बेकाबू फ्रोंक्स कार सड़क किनारे पेड़ और पास खड़ी एक रेहड़ी से जा टकराई। हादसे में रेहड़ी लगाने वाले दुकानदार समेत कुल 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार 3 अन्य युवक घायल हो गए। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया तथा घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): सहारनपुर में शनिवार को सड़क हादसे में ITBP के डीआईजी और उनके ड्राइवर की मौत हो गई। भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के डीआईजी परमिंदर सिंह (48) उत्तराखंड के मसूरी में ट्रेनिंग खत्म कर हरियाणा के अंबाला जा रहे थे। कार उनका ड्राइवर रवि शंकर (35) चला रहा था। गाड़ी में उनका गनर जयराम भी था। परमिंदर सिंह रोपड़ के रहने वाले थे। सुबह करीब 10:30 बजे देहरादून-पंचकूला नेशनल हाईवे पर सरसावा के पास उनकी स्कॉर्पियो कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई और उछलकर दूसरी लेन में चली गई। इस दौरान सामने से आ रही स्विफ्ट कार से…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में 80वें आजादी दिवस पर चल रहे जिला स्तरीय समारोह दौरान मुख्य अतिथि पंजाब के बागबानी, स्वतंत्रता सैनानी और रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने जिला जालंधर के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में छुट्टी का ऐलान किया है। सोमवार को स्कूलों के साथ साथ कालेज भी बंद रहेंगे। मोहिंदर भगत ने समारोह में अलग अलग प्रोग्राम में पेशकश करने वाले स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थियों की प्रशंसा की और कहा कि विद्यार्थियों की पेशकश के कारण जिला स्तरीय इस समारोह को चार चांद लग गए।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर में अकाल तख्त साहिब के पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह के घर पर फायरिंग हुई। घटना का पता उस समय चला, जब घर के बाहर खड़ी कार पर गोली लगने का निशान मिला और मौके से एक गोली का खोल भी बरामद किया गया। सीसीटीवी फुटेज में गोली चलने की आवाज रिकॉर्ड होने की बात सामने आई है। लेकिन फायरिंग करने वाले लोगों की स्पष्ट पहचान नहीं हो सकी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पूर्व जत्थेदार ज्ञानी रघुबीर सिंह ने ही सुखबीर बादल को बेअदबी…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के फिल्लौर का रहने वाला युवक इटली जाने के लिए विदेश गया था, लेकिन केन्या में एक आपराधिक गिरोह ने उसे बंधक बना लिया। गिरोह ने उसकी पिटाई का वीडियो बनाकर परिवार को वॉट्सऐप पर भेजा और रिहाई के बदले 70 हजार डॉलर यानी करीब 58 लाख रुपए की फिरौती मांगी। युवक के पिता के मुताबिक, बेटे को इटली भेजने के लिए दो एजेंटों से 9.50 लाख रुपए में सौदा हुआ था। 2 लाख रुपए एडवांस दिए गए थे। एजेंटों ने पहले केन्या और वहां से इटली भेजने की बात कही थी। 5 अगस्त को…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): गुरदासपुर के बटाला में किडनैप कर 28 साल के युवक की हत्या कर दी गई। वह 7 दिन से गायब था, रात में उसकी लाश मिली। कातिलों ने युवक की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे पर तेजाब छिड़क दिया, जिससे चेहरा बुरी तरह झुलस गया। वे यहीं नहीं रुक, आरोपियों ने उसके हाथ और पैर भी काट दिए गए। परिजनों ने शव की पहचान केवल कपड़ों के आधार पर की। मृतक दीपक उर्फ दीपू गांव बोहड़ा वाल मिर्जा जान का रहने वाला था। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार को थाना किला लाल…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हरियाणा के अंबाला में पुलिस और सिख संगत के बीच गुरुवार दोपहर में हुए टकराव के बाद हालात बिगड़ गए। दोपहर करीब 1 बजे भीड़ जीटी रोड (NH-44) जाम करने बढ़ने लगी। पुलिस की बेरिकेडिंग को भी तोड़ दिया। जिसके बाद आंसू गैस के गोले दागे गए। इसके बावजूद लोग नहीं रूके और अंबाला सिटी में जग्गी सिटी सेंटर के बाहर ट्रैक-ट्रॉलियां खड़ी करके जाम कर दिया। अंबाला रेंज के आईजी पंकज नैन और एसपी अजीत शेखावत प्रदर्शनकारियों को समझाने पहुंचे। शाम 6 बजे तक भी रोड खुलवाया नहीं जा सका। भीड़ की दो मांगें हैं।…

Read More