रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पटियाला में भाखड़ा नहर से 8 साल के बच्चे का शव मिला। समाना-पटियाला रोड पर गांव ककराला के पास भाखड़ा नहर से मिले शव का सिर कटा हुआ था। स्थानीय लोगों ने नहर में शव देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शव को नहर से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बच्चे के पैर बंधे हुए थे और उसके पेट पर भी तेजधार हथियार से वार के निशान थे।
फिलहाल बच्चे की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के जिलों और थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच कर रही है ताकि मृतक बच्चे की शिनाख्त की जा सके। फोरेंसिक टीमों को भी जांच में लगाया गया है और घटनास्थल के आसपास से महत्वपूर्ण सुराग जुटाए जा रहे हैं।
Advertisement


