रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर जिले के मजीठा हलके के गांव सियालका में मंगलवार देर रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस पूरी घटना की सीसीटीवी वीडियो भी सामने आई है। जिसे अकाली नेता बिक्रम मजीठिया ने अपने सोशल मीडिया पेज पर साझा किया है। वीडियो में साफ तौर पर गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है।
जानकारी के अनुसार, करीब 9 से 10 राउंड फायरिंग की गई। घर के बाहर लगे गेट पर गोलियों के निशान मिले हैं, जबकि परिवार के सदस्यों को मौके से गोलियों के खाली खोल भी बरामद हुए हैं। गनीमत यह रही कि इस हमले में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन घटना के बाद इलाके में डर का माहौल बन गया है। परिवार का कहना है कि उनकी किसी के साथ कोई रंजिश नहीं है। फिलहाल अमृतसर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Advertisement


