रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में फिर से रंजिशन युवक पर फायरिंग की गई।
घटना सुच्ची पिंड की है। जानकारी अनुसार अनमोल नाम का युवक जिम से लौट रहा था कि पहले से ही ज्ञात लगाए बैठे हमलावरों ने अनमोल पर फायरिंग कर दी। एक गोली अनमोल के कंधे पर लगी है। बताया जा रहा है कि हमलावरों की तरफ से दो से तीन फायर किए गए और फरार हो गए। फायरिंग के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए जिन्होंने अनमोल को सिविल अस्पताल पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। बताया जा रहा है कि अनमोल का नाम एक मर्डर केस में भी सामने आया था। उधर ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर संदीप शर्मा ने कहा कि मामले की जांच जारी है। जल्द ही आरोपियों को ट्रेस करके गिरफ्तार किया जाएगा।

Advertisement


