रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर के जंडियाला गुरु इलाके में अज्ञात हमलावरों ने एक इनोवा कार सवार लोगों पर दिनदहाड़े ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। हमले के समय गाड़ी में 5 लोग सवार थे। इनमें से एक व्यक्ति गांव का सर
पंच था, जो आम आदमी पार्टी (AAP) से जुड़ा हुआ है।
सरपंच ने बताया है कि 4 बाइकों पर 7 हमलावर आए थे। उन्होंने बीच सड़क अंधाधुंध फायरिंग की। गाड़ी पर अचानक हमला होने से एक व्यक्ति घायल हो गया। इस दौरान गाड़ी के शीशे टूट गए। उस पर नंबर प्लेट समेत कई जगह गोलियां लगने से छेद हो गए। यह घटना जंडियाला गुरु के वेरोवाल रोड पर हुई, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। हमलावरों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की। मौके से गोलियों के करीब 4 खोल बरामद किए गए हैं।
Advertisement


