रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर देहात की सीआईए स्टाफ पुलिस ने विदेश में छिपे कुख्यात गैंगस्टर डोनी बल गैंग के मुख्य सरगना और उसके एक अन्य साथी हथियार तस्कर को अरेस्ट किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक स्विफ्ट कार, 30 बोर की एक पिस्तौल (3 मैगजीन और 9 जिंदा कारतूस), एक 12 बोर की पंप एक्शन गन और एक अन्य 32 बोर की पिस्तौल (2 कारतूसों के साथ) बरामद की है।

आरोपी सुखजिंदर सिंह उर्फ बिट्टू अमृतसर और मनीष उर्फ जंसा होशियारपुर के रहने वाले हैं। उन पर पहले से ही हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं। पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंग के बदमाश इलाके में वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं। इसके बाद नाकेबंदी की मदद से इन्हें दबोचा गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि मुख्यरोपी सुखजिंदर सिंह उर्फ बिट्टू साल 2017 में अमृतसर जेल में बंद रहने के दौरान गैंगस्टर डोनी बल के संपर्क में आया था। जेल के अंदर ही मिलकर अपना अलग गैंग तैयार किया,


