रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब बीजेपी मुख्यालय के बाहर हुए ब्लास्ट के बाद अब पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए आई थी। धमकी मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने तुरंत पूरे परिसर की जांच की। पुलिस ने पूरे हाईकोर्ट परिसर में सर्च ऑपरेशन चलाया और एक-एक कोर्ट की चेकिंग की। हालांकि
, कोई संदिग्ध वस्तु या बम बरामद नहीं हुआ। यह पिछले कुछ समय में चौथा मौका है, जब हाईकोर्ट को इस तरह की बम की धमकी मिली है।
धमकी आज साढ़े बारह बजे के करीब आई थी। उस समय लंच ब्रेक होने वाला था, इसलिए कोर्ट में ज्यादा काम नहीं चल रहा था। धमकी मिलते ही पुलिस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए मिली है। इससे पहले की 3 बार धमकियां हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार की सरकारी ईमेल पर आई थीं। इस बार धमकी पुलिस हैडक्वार्टर में आई बताई जा रही है।


