रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब-चंडीगढ़ में घरेलू LPG सिलेंडर 29 रुपए महंगा हो गया है। नई दरें आज (7 जून) रात 12 बजे से लागू हो गई हैं। 14.2kg वाला गैस सिलेंडर अब ₹1000 के करीब पहुंच गया वाला है। इसमें लुधियाना में ₹969 और जालंधर ₹971.50, अमृतसर में ₹983, फरीदकोट में ₹979.50 का मिलेगा।
तीन महीने में दूसरी बार LPG की कीमत बढ़ाई गई है। इससे पहले 7 मार्च को LPG सिलेंडर के दाम ₹60 बढ़ाए गए थे। इस तरह 3 महीने के अंदर घरेलू सिलेंडर 89 रुपए महंगा हो गया है। न्यूज एजेंसी PTI के सूत्रों के अनुसार, तेल कंपनियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ी ऊर्जा लागत और घरेलू बिक्री पर नुकसान के कारण कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं। गैस-पेट्रोल के रेट बढ़ने से फैमली बजट भी सालाना 5000 रुपए तक बढ़ेगा। इकॉनोमिस्ट के. बी. सिंह ने कहा कहा कि सब्सिडी देने की बजाय कीमतों में आवश्यक बढ़ोतरी करना बेहतर है, क्योंकि अत्यधिक सब्सिडी से राजकोषीय घाटा बढ़ सकता है। इसका व्यापक असर अर्थव्यवस्था पर पड़ता है।


