रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना के दुगरी रोड स्थित आत्म नगर पुलिस चौकी के इलाके में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा, करतार नगर में बैसाखी के पावन पर्व पर एक बड़ा हादसा हो गया। मंगलवार सुबह निशान साहिब का चोला बदलने की सेवा के दौरान क्रेन की तार टूट गई जिससे 60 फीट की ऊंचाई से गिरकर एक सेवादार की जान चली गई। मृतक की पहचान मनिंदर सिंह (40) के रूप में हुई है।
मृतक के भाई गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मनिंदर पिछले 12 वर्षों से गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब की सेवा कर रहे थे। हर संक्रांति और बैसाखी पर वे श्रद्धा के साथ चोला बदलने की सेवा में हिस्सा लेते थे। मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे वे निशान साहिब पर नया चोला चढ़ाने के लिए गए थे।
Advertisement


