रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में एक बुजुर्ग की निर्मम तरीके से हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्यारों ने हत्या के बाद बुजुर्ग के चेहरे पर पत्थर मार मार कर पहचान छिपाने की कोशिश की और बाद में शव जलाने का भी प्रयास किया।
घटना रंधावा मसंदा की है। बुजुर्ग की पहचान राम प्रकाश (70) निवासी रंधावा मसंदा के रूप में हुई है। जानकारी अनुसार राम प्रकाश शनिवार की शाम घर से निकले थे लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटे। परिवार ने उनकी काफी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। थाना मकसूदां में बुजुर्ग के परिवार ने लापता होने की सूचना दी लेकिन रविवार को रंधावा मसंदा की ग्राउंड में राम प्रकाश का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि राम प्रकाश के शरीर पर चोटों के निशान थे और चेहरे को पत्थर मार मार कर क्षतिग्रस्त किया हुआ था। उनका शव जला भी हुआ था। हत्यारों ने सभी प्रकार के सबूत मिटाने की कोशिश की हुई थी। फिलहाल मर्डर के कारण और आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।


