रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में एक युवक को पेड़ से बांध उसकी पीट पीट कर हत्या कर दी गई। मामला अवैध संबंधों से जुड़ा है।
घटना मानसा शहर की है। जानकारी अनुसार जशनदीप सिंह (25) का एक महिला के साथ प्रेम संबंध चल रहा था। इसकी जानकारी महिला को पति को लग गई। महिला के पति ने पत्नी के मोबाइल से जशनदीप सिंह का मोबाइल लिया और उसका पता निकलवाना शुरू कर दिया। कोई सफलता नहीं मिली तो उसके एक महिला से फोन करवा पहले तो प्यार से बात की और फिर उसे बातों में लेकर जशनदीप का पता ले लिया। वह उस वक्त काम पर गया था। प्रेमिका के पति ने उसका पीछा करते हुए उसे पकड़ा लिया। आरोपियों ने वहां पर भी उसकी के साथ पहले मारपीट की। इसके बाद आरोपी उसे बोलेरो कार में डालकर आपने घर ले गए। यहां पर घर के सामने ही पेड़ से बांधकर कर उसकी जमकर पिटाई की। जिससे उसके हाथ-पैर टूट गए। इसी बीच किसी ने युवक के के परिवार को इसकी सूचना दी, तो उन्होंने पुलिस बुला दी। इसके बाद घायल युवक को मानसा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बंठिडा रेफर कर दिया। जहां पर उसकी आज 13 अप्रैल को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में एक महिला, उसके पति और अन्य साथियों समेत कुल पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसमें तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया हैं। दो महिलाएं अभी फरार हैं।


