रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के CM भगवंत मान ने एक थाने के सभी मुलाजिमों का ट्रांसफर कर दिया। यह एक्शन नशे के कारण हो रही मौतों की शिकायत पर कार्रवाई न होने पर लिया गया। यह शिकायत गुलाबगढ़ गांव के सरपंच ने मुख्यमंत्री को दी थी।
जिसके बाद बठिंडा के सदर पुलिस स्टेशन के सभी कर्मचारियों का तबादला कर दिया। मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार (5 मार्च) को बठिंडा के बलवंत गार्गी ऑडिटोरियम में कार्यकर्ताओं, नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान कई पंचों, सरपंचों और आम लोगों ने अपनी शिकायतें रखीं। इस दौरान गांव गुलाबगढ़ के सरपंच लाखा सिंह ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनके गांव और पड़ोसी गांवों में नशीले पदार्थों के कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि संबंधित सदर पुलिस स्टेशन को लगातार इसकी जानकारी दी गई। लेकिन बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई।


