रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने बुधवार (13 मई) को 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया। स्टूडेंट्स बोर्ड की वेबसाइट पर इसे देख सकते हैं। परीक्षा में दो लाख 2 लाख 65 417 स्टूडेंट अपीयर हुए थे। जिनमें से दो लाख 42 हजार 755 विद्यार्थी पास हुए। परीक्षा परिणाम 91.46 प्रतिशत रहा है।
टॉपर्स में लड़कियों ने बाजी मारी है। मानसा के ऊब्बा के गुरुकुल अकेडमी पब्लिक स्कूल की सुपनीत कौर ने टॉप किया। वहीं, दूसरे स्थान पर लुधियाना के बीसीएम पब्लिक सीनियर सेकेंडर स्कूल की सोहानी चोहान रहीं। तीसरे स्थान तेजा सिंह स्वतंत्र मेमोरियल स्कूल शिमला पुरी की दिवांशी रही। तीनों के नंबर 500 में से 500 आए हैं। पहले स्थान पर रही छात्रा साइंस ग्रुप की है। जबकि, दूसरे और तीसरे स्थान पर रही छात्राएं हम्यूमैनिटीज ग्रुप की हैं। सारी खिलाड़ी भी हैं।
जिला वाइस मेरिट लिस्ट देखें
पटियाला: 58 विद्यार्थी

लुधियानाः 39 विद्यार्थी
अमृतसरः 27 विद्यार्थी
होशियारपुरः 17 विद्यार्थी
बठिंडाः 16 विद्यार्थी
फिरोजपुरः 12 विद्यार्थी
मानसाः 11 विद्यार्थी
संगरूरः 11 विद्यार्थी
गुरदासपुर: 10 विद्यार्थी
बरनाला: 9 विद्यार्थी
शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर): 9 विद्यार्थी
फरीदकोट: 8 विद्यार्थी
जालंधरः 7 विद्यार्थी
रूपनगरः 6 विद्यार्थी
फतेहगढ़ साहिब: 6 विद्यार्थी
तरनतारनः 5 विद्यार्थी
फाजिल्का: 4 विद्यार्थी
मोगा: 3 विद्यार्थी
श्री मुक्तसर साहिब: 3 विद्यार्थी
कपूरथला: 2 विद्यार्थी
मलेरकोटला: 1 विद्यार्थी


