रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में विधानसभा का स्पेशल सेशन शुरू हो गया है। सीएम भगवंत मान ने जागत जोत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) विधेयक-2026 पेश किया। इसके बाद 3 तख्तों वाली सीटों के विधायकों को बोलने का मौका दिया गया।
विधेयक पास होने के बाद इसे राज्यपाल को भेजा जाएगा। कानून के बनने पर बेअदबी में दोषी पाए जाने वाले को अधिकतम उम्रकैद और 25 लाख रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान होगा। पंजाब में लंबे समय से बेअदबी की घटनाएं हो रही थीं। इस पर सख्त कदम उठाने के लिए सरकार ने बीते साल अप्रैल में पंजाब पवित्र ग्रंथों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम विधेयक 2025 पेश किया था। जिसमें सभी प्रमुख धर्मों के ग्रंथ शामिल थे और सजा 10 साल से लेकर उम्रकैद तक निर्धारित की गई थी। इसे सेलेक्ट कमेटी को भेज दिया गया।
Advertisement


