रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में आठ नगर निगम, 75 कौंसिल और 20 पंचायतों के चुनावों के लिए सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती जारी है। अब तक आम आदमी पार्टी 89 सीटें जीती है जबकि 78 सीटों से आगे है। दूसरे स्थान पर आजाद उम्मीदवार आगे है जो 23 सीटें जीत चुके हैं और 33 सीटों में बढ़त बनाए हुए हैं।
अकाली दल के 25 उम्मीदवार जीत चुके है और 23 पर बढ़त बनाए है। कांग्रेस की बात करे तो कांग्रेस 16 सीटें जीत चुकी है और 25 सीटों से आगे है। बीजेपी मात्र दो सीटें जीती है और 11 पर बढ़त बनाए हुए हैं। बसपा एक सीट पर आगे है। राज्य भर में 115 काउंटिंग सेंटर बने है। सभी सेंटरों में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना की जा रही है। 100 मीटर के दायरे में सुरक्षा घेरा बनाया गया है।
Advertisement


