Close Menu
rozanamail.comrozanamail.com
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Entertainment
  • Weather
  • Sports
What's Hot

बॉलीवुड के एक्टर टाइगर श्राफ पर मुंबई के जुहू में कई रौंद फायर, जैकी श्राफ के बेटे है टाइगर श्राफ

Sponsor: Rozana MailOctober 18, 2026

कोलकता में दुर्गा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत की आशंका, कई घायल

Sponsor: Rozana MailOctober 17, 2026

जालंधर में दो श्मशान घाटों को डेढ़ करोड़ रुपए का फंड जारी, एमपी अशोक मित्तल ने एमपी फंड से जारी किया फंड, पंजाब सरकार को नशे के मुद्दे में घेरा

Sponsor: Rozana MailOctober 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Breaking News
  • बॉलीवुड के एक्टर टाइगर श्राफ पर मुंबई के जुहू में कई रौंद फायर, जैकी श्राफ के बेटे है टाइगर श्राफ
  • कोलकता में दुर्गा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत की आशंका, कई घायल
  • जालंधर में दो श्मशान घाटों को डेढ़ करोड़ रुपए का फंड जारी, एमपी अशोक मित्तल ने एमपी फंड से जारी किया फंड, पंजाब सरकार को नशे के मुद्दे में घेरा
  • अमेरिका ने पंजाबी युवक ने पत्नी की हत्या कर शव जलाया, पुलिस को किडनैपिंग की झूठी कहानी में उलझाया, DNA रिपोर्ट ने पकड़ा पति
  • ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक घटना: एक ही परिवार के पांच लोगों की एक साथ मौत, सोने से पहले नूडल्स खाए थे, बच्चों के साथ लिपटे मिले मां-बाप
  • पंजाब में चुनाव: 27 अक्टूबर को पंजाब आ रही चुनाव आयोग की टीमें, फरवरी में हो सकते है पंजाब में इलेक्शन
  • यूपी-एमपी समेत 14 राज्यों और UT में अपडेट होगी वोटर लिस्ट, SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का आदेश आया
  • बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने के आदेश, भारतीय नागरिकता न होने के बावजूद प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे
  • 16-17 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में लहरा दो तिरंगा मार्च निकालेगी कॉक्रोच जनता पार्टी, व्यापारियों ने सरकार से मंजूरी न देने की लेटर लिखी, बोले- 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट में 2 हजार करोड़ का नुकसान हो चुका
  • कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका और सौरव दास को 5 दिन के लिए तिहाड़ जेल भेजा, बिना इजाजत जंतर-मंतर में घुसने, बॉन्ड की शर्तें तोड़ने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप
Facebook Instagram YouTube WhatsApp
rozanamail.comrozanamail.com
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Entertainment
  • Weather
  • Sports
rozanamail.comrozanamail.com
Home»Punjab»सीएम मान बोले: अड़ियल रवैया छोड़ किसानों से बात करे केंद्र सरकार, 6 प्वाइंट्स पर रखी अपनी बातें, पढ़ें
Punjab

सीएम मान बोले: अड़ियल रवैया छोड़ किसानों से बात करे केंद्र सरकार, 6 प्वाइंट्स पर रखी अपनी बातें, पढ़ें

Sponsored By: Rozana mail January 2, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook WhatsApp Email
Share
Facebook WhatsApp Copy Link

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब सीएम भगवंत मान ने आज खनौरी व शंभू बॉर्डर चल रहे किसान आंदोलन को लेकर एक अहम प्रेस कांफ्रेंस की है। उन्होंने कहा कि मैं केंद्र सरकार से कहना चाहता हूं अड़ियल रवैया छोड़े दे, रजामंदी से मामले निपट जाते हैं। दुनिया में जंगे चलती हैं, लेकिन मामले टेबल पर बातचीत से निपटते हैं। किसान देश के नागरिक हैं। ऐसे में उनकी जत्थेबंदियों को मीटिंग के लिए बुलाकर इस मामले को निपटाने की कोशिश करें।

सीएम ने कहा कि वह केंद्र सरकार के कृषि मार्केटिंग पॉलिसी के ड्रॉफ्ट को स्वीकार नहीं करते हैं। इस बारे में पंजाब सरकार लिखकर केंद्र सरकार को भेज रही है। हम कह रहे हैं कि किसी अन्य राज्य में तुजुर्बा कर ले, अगर कामयाब होगा तो हमें बता देना। हम सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का पालन करते हैं। हम जगजीत सिंह डल्लेवाल की सेहत को लेकर गंभीर है। 50 डॉक्टरों की टीम मौके पर तैनात है। साथ ही धरना स्थल के 500 मीटर के दायरे में अस्थाई अस्पताल बनाया गया है। उन्होंने कहा कि अगर कुछ भी होता है तो केंद्र की बीजेपी सरकार की जिम्मेदारी है।

यह रखे 6 प्वाइंट्स 

1. सीएम ने कहा कि केंद्र में दोबारा भाजपा की सरकार बन गई है। लेकिन चुनाव नतीजे आने के बाद किसानों से बातचीत नहीं हुई। जबकि इस दिशा में पहल होनी चाहिए थी। वहीं, अब केंद्र रद्द किए गए तीनों कानूनों को दोबारा किसी अन्य रूप में लागू करने की तैयारी में है। केंद्र सरकार किसानों से बातचीत से घबरा रही है। सीएम ने किसानों को कहा कि पंजाब बंद जैसे फैसले न ले। इस तरह के फैसलों से राज्य का ही नुकसान होता है। पंजाब बंद से पंजाब का सौ करोड़ का नुकसान हुआ है, जबकि लोगों को अलग से परेशानी उठानी पड़ी है।

2. किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का मरणव्रत 38 वें दिन में दाखिल हो गया। हम कई बार बातचीत का प्रयास कर चुके हैं। किसानों की मांगें सारी केंद्र सरकार से जुड़ी हैं। चाहे इन दोनों फोरम की मांगें हो या अन्य यूनियनों की मांगे हैं। सबकी मांगे एक ही है। जत्थेबंदियों की विचार धारा अलग हो सकती है। बातचीत के लिए न्योता को नहीं देते हैं।

3. अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में चला गया है। हम डल्लेवाल की सेहत की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। 50 डॉक्टरों की उनकी सेहत की देखभाल कर रही हैं। धरना स्थल से 500 मीटर की दूरी पर बनी हवेली को अस्पताल में तब्दील कर दिया गया है। मैंने खुद, परसों डल्लेवाल से बात की है। उन्हें कहा है कि संघर्ष लंबा चलेगा, आपकी सेहत जरूरी है।

4. केंद्र चाहता है कि डल्लेवाल को उठाकर अस्पताल ले जाए। यह हम कैसे कर सकते हैं। किसान न तो वह हिंसक हो रहे हैं न कोई टकराव की स्थिति है। हमारे पर प्रेशर बनाने की जगह केंद्र सारे स्टेक होल्डर को बुलाकर बातचीत कर ले। भारत को विश्व गुरु बनाना चाहते हैं। बड़े-बड़े देशों के झगड़ों में योगदान डाल रहे हैं। यह किसान तो अपने ही देश के हैं, इनसे बातचीत की जाए।

 

5. मध्य प्रदेश के नेता शिवराज सिंह देश के खेती मंत्री हैं। वह वहां के मुख्यमंत्री रहे हैं। उन्हें सारे इश्यू पता है। पंजाब और हरियाणा का मंडीकरण सिस्टम बहुत मजबूत है। अब नई एग्रीकल्चर मार्केटिंग पॉलिसी के ड्रॉफ्ट को लागू करइसे तोड़ने की कोशिश की जा रही है।

 

6. ठीक है आप हरियाणा इलेक्शन जीत गए हैं। जिस तरह के बयान नेताओं के आ रहे है, वह उचित नहीं है। हमारे डीजीपी, एडीजीपी, डीसी सारे अधिकारी किसानों से बातचीत कर रहे हैं। आंसू गैस के गोले व पानी की बौछारें हरियाणा मार रहा है। मामला केंद्र सरकार से जुड़ा है। हम नहीं चाहते है कि हमारे यहां किसी तरह की कैजुअल्टी हो।

Advertisement
width="640" Advertisement
Rozana Mail
  • Website

Related Posts

पंजाब में चुनाव: 27 अक्टूबर को पंजाब आ रही चुनाव आयोग की टीमें, फरवरी में हो सकते है पंजाब में इलेक्शन

Sponsor: Rozana MailOctober 17, 2026

पंजाब में एंटी ड्रग टास्क फोर्स के संचालक की गोलियां मार कर हत्या, नशा बेचने के विरोध में मेडिकल स्टोर मालिक से हुई थी बहस, इसी बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां

Sponsor: Rozana MailOctober 13, 2026

जालंधर से पंजाब सरकार खिलाफ आंदोलन शुरू करने की उठी आवाज, IEAT स्पेशल बीएड और टैट पास एजुकेशन यूनियन पंजाब ने उठाई आवाज

Sponsor: Rozana MailOctober 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Stay In Touch
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
Latest Articles
  • बॉलीवुड के एक्टर टाइगर श्राफ पर मुंबई के जुहू में कई रौंद फायर, जैकी श्राफ के बेटे है टाइगर श्राफ
  • कोलकता में दुर्गा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत की आशंका, कई घायल
  • जालंधर में दो श्मशान घाटों को डेढ़ करोड़ रुपए का फंड जारी, एमपी अशोक मित्तल ने एमपी फंड से जारी किया फंड, पंजाब सरकार को नशे के मुद्दे में घेरा
Top Posts

जालंधर में गऊ/बेल तस्कर पकड़े, दो मरले के मकान में बांध रखे थे पशु, हर रोज दो दो करके भेजते थे गुरदासपुर

December 6, 20244,351

धीरेन्द्र शास्त्री ने जान से मारने की धमकी पर दिया बयान: कहा जल्द अमृतसर जाऊंगा, परवाना ने हरिहर मंदिर को हरमंदिर समझा

December 3, 20244,183

बांग्लादेश में हिंदुओं के कत्लेआम खिलाफ जालंधर में प्रोटेस्ट, कट्टरपंथ के खात्मे की मांग

December 5, 20243,639

जालंधर पुलिस पर नशा तस्कर और रिश्तेदारों ने कर दिया अटैक, चार मुलाजिम घायल, 10 नंबरी तस्कर को पकड़ने गई थी पुलिस

December 3, 20243,464
All Right Reserved © 2026 Rozana Mail. News
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Technical Support
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.