रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए देने वाली ‘मुख्यमंत्री मावां धीयां सत्कार योजना’ के लिए रजिस्ट्रेशन अब 15 अप्रैल से होगा। पहले इसके लिए 13 अप्रैल, बैसाखी का दिन तय था लेकिन बेअदबी कानून को लेकर स्पेशल विधानसभा सेशन की वजह से इसे टाल दिया गया।
इससे पहले कल, 14 अप्रैल को सीएम भगवंत मान जालंधर के आदमपुर में रैली कर इसकी शुरूआत करेंगे। इस योजना की शुरुआत 7 जिलों मुक्तसर, रोपड़, पटियाला, संगरूर, मोगा, जालंधर, फरीदकोट से होगी। इनमें से 5 जिले सबसे ज्यादा विधानसभा सीटों वाले मालवा और 2 जिले दलितलैंड कहे जाते दोआबा के हैं। इसके अलावा जिन विधानसभा क्षेत्रों को चुना गया है, उनमें 4 सीटें मंत्रियों, एक स्पीकर और एक AAP की महिला विंग की स्टेट प्रेजिडेंट का है। खास बात यह है कि सरकार ने SC वर्ग की महिलाओं को 500 रुपए ज्यादा यानी 1500 रुपए देने का ऐलान किया है। स्कीम का लाभ उठाने के लिए पंजाब का बना आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक अकाउंट पासबुक और जाति प्रमाण पत्र जरूरी होंगे।
यह महिलाएं नहीं उठा सकेगी स्कीम का लाभ
* सरकारी कर्मचारी महिलाएं।
* आयकर दाता महिलाएं।
*वर्तमान या पूर्व सांसद, विधायक और उनकी पत्नियां।


