रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में इंडस्ट्री को गैस की किल्लत से बचाने के लिए गैस पाइपलाइन बिछाई जाएगी। चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा ने यह बात कही। उन्होंने साफ किया है कि रिहायशी एरिया में गैस की किल्लत नहीं है।
उन्होंने कहा कि दोराहा तक लाइन पहुंच गई है। जल्द ही लुधियाना इंडस्ट्री को कवर किया जाएगा। इसी तरह जालंधर को भी जोड़ा जाएगा। इससे इंडस्ट्री में गैस की कमी नहीं आएगी। मंत्री ने कहा- सरकार ने इस साल 39 लाख PNG कनेक्शन देने का टारगेट रखा गया है। 1 लाख 30 हजार कनेक्शन बांटे जा चुके हैं। अब शहरों की हर गली तक PNG पहुंचाने का काम जारी है, जिससे टारगेट पूरा किया जा सके। मंत्री ने कहा कि कुछ लोगों ने आर्टिफिशियल दिक्कत बना रखी है। जहां-जहां गैस पाइपलाइन पहुंच चुकी है, वहां स्थिति बेहतर है। सरकार लगातार काम कर रही है कि जल्द से जल्द हर जगह गैस पाइपलाइन बिछाई जाए। अगर PNG गैस घरों में सप्लाई की जाए तो साल के 12 सिलेंडर के हिसाब से लोगों को करीब 1800 रुपए की बचत हो सकती है।


