रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना में पति वर्षों तक पत्नी के साथ अननेचुरल सेक्स करता रहा। पत्नी मना करती रही, लेकिन पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पत्नी जब भी घर के खर्च और बच्चों की फीस के लिए पैसे मांगती तो पति उसे अननेचुरल सेक्स करने के लिए मजबूर करता था।
पति ने दरिंदगी की सभी हदें तब पार कर दीं, जब पत्नी के प्राइवेट पार्ट में बीयर की खाली बोतल डाल दी। पति ने करीब एक मिनट तक पत्नी के प्राइवेट पार्ट में बोतल डाले रखी। पत्नी चिल्लाती रही, लेकिन पति ने उसकी चीखों को अनसुना कर दिया।
इससे परेशान पत्नी ने जब उसका विरोध शुरू किया तो पति ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। घायल अवस्था में पत्नी अपने छोटे बेटे को लेकर मायके गई और उसके बाद उसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पत्नी ने थाना दुगरी में पति के खिलाफ शिकायत दी और पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मारपीट व रेप की धाराओं के तहत FIR दर्ज कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी का कहना है कि उसके पास कुछ वीडियो हैं, जिनमें पति अननेचुरल सेक्स के लिए मजबूर कर रहा है। जरूरत पड़ी तो वह उन वीडियो को भी पेश करेगी।


