Close Menu
rozanamail.comrozanamail.com
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Entertainment
  • Weather
  • Sports
What's Hot

बॉलीवुड के एक्टर टाइगर श्राफ पर मुंबई के जुहू में कई रौंद फायर, जैकी श्राफ के बेटे है टाइगर श्राफ

Sponsor: Rozana MailOctober 18, 2026

कोलकता में दुर्गा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत की आशंका, कई घायल

Sponsor: Rozana MailOctober 17, 2026

जालंधर में दो श्मशान घाटों को डेढ़ करोड़ रुपए का फंड जारी, एमपी अशोक मित्तल ने एमपी फंड से जारी किया फंड, पंजाब सरकार को नशे के मुद्दे में घेरा

Sponsor: Rozana MailOctober 17, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Breaking News
  • बॉलीवुड के एक्टर टाइगर श्राफ पर मुंबई के जुहू में कई रौंद फायर, जैकी श्राफ के बेटे है टाइगर श्राफ
  • कोलकता में दुर्गा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत की आशंका, कई घायल
  • जालंधर में दो श्मशान घाटों को डेढ़ करोड़ रुपए का फंड जारी, एमपी अशोक मित्तल ने एमपी फंड से जारी किया फंड, पंजाब सरकार को नशे के मुद्दे में घेरा
  • अमेरिका ने पंजाबी युवक ने पत्नी की हत्या कर शव जलाया, पुलिस को किडनैपिंग की झूठी कहानी में उलझाया, DNA रिपोर्ट ने पकड़ा पति
  • ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक घटना: एक ही परिवार के पांच लोगों की एक साथ मौत, सोने से पहले नूडल्स खाए थे, बच्चों के साथ लिपटे मिले मां-बाप
  • पंजाब में चुनाव: 27 अक्टूबर को पंजाब आ रही चुनाव आयोग की टीमें, फरवरी में हो सकते है पंजाब में इलेक्शन
  • यूपी-एमपी समेत 14 राज्यों और UT में अपडेट होगी वोटर लिस्ट, SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग का आदेश आया
  • बॉलीवुड एक्टर इमरान खान को भारत छोड़ने के आदेश, भारतीय नागरिकता न होने के बावजूद प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे
  • 16-17 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस में लहरा दो तिरंगा मार्च निकालेगी कॉक्रोच जनता पार्टी, व्यापारियों ने सरकार से मंजूरी न देने की लेटर लिखी, बोले- 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट में 2 हजार करोड़ का नुकसान हो चुका
  • कॉकरोच जनता पार्टी के आशुतोष रांका और सौरव दास को 5 दिन के लिए तिहाड़ जेल भेजा, बिना इजाजत जंतर-मंतर में घुसने, बॉन्ड की शर्तें तोड़ने और सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप
Facebook Instagram YouTube WhatsApp
rozanamail.comrozanamail.com
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Entertainment
  • Weather
  • Sports
rozanamail.comrozanamail.com
Home»Punjab»AAP को हाईकोर्ट से झटका: 8 लाख मुलाजिमों-पेंशनर्स को होगा फायदा, 15 दिनों में DA जारी करना होगा, देरी की तो 6% ब्याज देना होगा
Punjab

AAP को हाईकोर्ट से झटका: 8 लाख मुलाजिमों-पेंशनर्स को होगा फायदा, 15 दिनों में DA जारी करना होगा, देरी की तो 6% ब्याज देना होगा

Sponsored By: Rozana MailAugust 3, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook WhatsApp Email
Share
Facebook WhatsApp Copy Link

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को बड़ा झटका देते हुए राज्य के करीब 8 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को 15 दिन के भीतर लंबित महंगाई भत्ता (DA) जारी करने का आदेश दिया है। अदालत ने स्पष्ट किया कि यदि इस महीने के अंत तक भुगतान नहीं किया गया तो सरकार को 6% ब्याज भी देना होगा। हाईकोर्ट ने चीफ सेक्रेटरी से इसकी कंप्लायंस रिपोर्ट भी मांगी है। इस फैसले से मुलाजिमों की सेलरी 15 हजार रुपए तक बढ़ सकती है।

कर्मचारी वर्ष 2023 से महंगाई भत्ते के भुगतान में देरी से परेशान हैं। कोर्ट की ओर से विस्तृत लिखित आदेश का अभी इंतजार है। सरकार पूरे मामले में लगातार DA भुगतान का विरोध करती रही। ऐसे में अब संभावना है कि वह हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दे सकती है।

सरकार की दलीलें कोर्ट ने खारिज कीं

सुनवाई के दौरान पंजाब सरकार ने अदालत में कहा कि उसने 18 जून 2021 की रिपोर्ट स्वीकार नहीं की है। सरकार ने यह भी बताया कि 18 फरवरी 2025 के तहत एक नई योजना (प्लान) पेश की गई है। राज्य सरकार का यह भी तर्क था कि पंजाब अपने कर्मचारियों को अन्य राज्यों की तुलना में अधिक वेतनमान (हाई पे मास्टर) देता है, इसलिए अलग से DA देने की आवश्यकता नहीं है। कर्मचारी संगठनों की ओर से पेश एडवोकेट सन्नी सिंगला ने दलील दी कि पंजाब सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनरों को केंद्र सरकार के पैटर्न के अनुसार महंगाई भत्ता देने के लिए बाध्य है। उन्होंने कहा कि IAS, IPS, IFS और न्यायिक अधिकारियों को केंद्र के अनुरूप DA दिया जा रहा है, जबकि अन्य कर्मचारियों और पेंशनरों को इससे वंचित रखा गया है। इस पर हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि हरियाणा के कर्मचारी और पेंशनर भी अधिक वेतन प्राप्त कर रहे हैं, लेकिन हमारे सामने विवाद वेतन का नहीं, बल्कि महंगाई भत्ते के भुगतान का है।

2016 से रुका DA भी जारी करने के निर्देश

एडवोकेट सन्नी सिंगला के मुताबिक अदालत ने 1 जनवरी 2016 से लंबित DA जारी करने के भी निर्देश दिए हैं। साथ ही मुख्य सचिव को आदेश दिया गया है कि वे निर्धारित समय में आदेश को लागू करने (कॉम्प्लायंस) की रिपोर्ट हाईकोर्ट रजिस्ट्री में दाखिल करें। अदालत ने सरकार को यह भी निर्देश दिया कि वह अनावश्यक अतिरिक्त वित्तीय खर्च न करे।

सिंगल बेंच के फैसले को सही ठहराया

डिवीजन बेंच ने 8 अप्रैल 2026 को आए सिंगल बेंच के फैसले को सही माना। कर्मचारी पक्ष के वकील सन्नी सिंगला के अनुसार इस फैसले का लाभ चपरासी से लेकर IPS अधिकारियों तक सभी कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा। इससे कई कर्मचारियों के वेतन में हर महीने 10 से 15 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं लंबित DA और एरियर का कुल बकाया करीब 14 हजार करोड़ रुपए आंका गया है।

Advertisement
width="640" Advertisement
Rozana Mail
  • Website

Related Posts

पंजाब में चुनाव: 27 अक्टूबर को पंजाब आ रही चुनाव आयोग की टीमें, फरवरी में हो सकते है पंजाब में इलेक्शन

Sponsor: Rozana MailOctober 17, 2026

पंजाब में एंटी ड्रग टास्क फोर्स के संचालक की गोलियां मार कर हत्या, नशा बेचने के विरोध में मेडिकल स्टोर मालिक से हुई थी बहस, इसी बीच चली ताबड़तोड़ गोलियां

Sponsor: Rozana MailOctober 13, 2026

जालंधर से पंजाब सरकार खिलाफ आंदोलन शुरू करने की उठी आवाज, IEAT स्पेशल बीएड और टैट पास एजुकेशन यूनियन पंजाब ने उठाई आवाज

Sponsor: Rozana MailOctober 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Stay In Touch
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
Latest Articles
  • बॉलीवुड के एक्टर टाइगर श्राफ पर मुंबई के जुहू में कई रौंद फायर, जैकी श्राफ के बेटे है टाइगर श्राफ
  • कोलकता में दुर्गा पंडाल में भगदड़, 17 लोगों की मौत की आशंका, कई घायल
  • जालंधर में दो श्मशान घाटों को डेढ़ करोड़ रुपए का फंड जारी, एमपी अशोक मित्तल ने एमपी फंड से जारी किया फंड, पंजाब सरकार को नशे के मुद्दे में घेरा
Top Posts

जालंधर में गऊ/बेल तस्कर पकड़े, दो मरले के मकान में बांध रखे थे पशु, हर रोज दो दो करके भेजते थे गुरदासपुर

December 6, 20244,351

धीरेन्द्र शास्त्री ने जान से मारने की धमकी पर दिया बयान: कहा जल्द अमृतसर जाऊंगा, परवाना ने हरिहर मंदिर को हरमंदिर समझा

December 3, 20244,183

बांग्लादेश में हिंदुओं के कत्लेआम खिलाफ जालंधर में प्रोटेस्ट, कट्टरपंथ के खात्मे की मांग

December 5, 20243,639

जालंधर पुलिस पर नशा तस्कर और रिश्तेदारों ने कर दिया अटैक, चार मुलाजिम घायल, 10 नंबरी तस्कर को पकड़ने गई थी पुलिस

December 3, 20243,464
All Right Reserved © 2026 Rozana Mail. News
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Technical Support
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.