Close Menu
rozanamail.comrozanamail.com
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Entertainment
  • Weather
  • Sports
What's Hot

पंजाब पुलिस के 20 IPS और PPS अधिकारियों के तबादले, अमृतसर के सीपी गुरप्रीत सिंह ढिल्लो को बॉर्डर रेंज भेजा, कई जिलों के SSP भी बदले

Sponsor: Rozana MailSeptember 1, 2026

अकाली-भाजपा के गंठबंधन का पंजाब से पहले PU में दिखा ट्रेलर: ABVP की प्रचण्ड जीत, अकाली दल के विंग ने दिया था समर्थन, नए प्रधान ने झाड़ू तोड़ जश्न मनाया

Sponsor: Rozana MailAugust 31, 2026

सांसद और प्रदेश कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश, पढ़ें क्या है मामला

Sponsor: Rozana MailAugust 31, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Breaking News
  • पंजाब पुलिस के 20 IPS और PPS अधिकारियों के तबादले, अमृतसर के सीपी गुरप्रीत सिंह ढिल्लो को बॉर्डर रेंज भेजा, कई जिलों के SSP भी बदले
  • अकाली-भाजपा के गंठबंधन का पंजाब से पहले PU में दिखा ट्रेलर: ABVP की प्रचण्ड जीत, अकाली दल के विंग ने दिया था समर्थन, नए प्रधान ने झाड़ू तोड़ जश्न मनाया
  • सांसद और प्रदेश कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश, पढ़ें क्या है मामला
  • जालंधर में लेडी सिंगम की एंट्री: आते ही अमन-फतेह गैंग पर शिकंजा, लापरवाही बरतने वाले बस्ती बावा खेल के एसएचओ को सस्पेंड किया
  • घोर कलयुग: बेटे ने पत्नी संग मिल कर अपने ही पिता की हत्या की, सिर पर मारे तेजधार हथियार, लव मैरिज करवाने से खफा पिता ने घर से निकाला हुआ था
  • सरकार खिलाफ हड़ताल में उतरे मुलाजिमों की लिस्ट तैयार, एक्शन के मूड में पंजाब सरकार, मुलाजिमों ने भी CM खिलाफ डिजिटल स्ट्राइक शुरू की
  • Jalandhar News: जालंधर में युवक की तेजधार हथियारों से हत्या, शव खाली प्लॉट में मिला, तीन दिन पहले ही अस्पताल से डिस्चार्ज हुआ था
  • पंजाब में पूर्व आर्मी मैन की पत्नी की हत्या: घर में घुसे लुटेरों ने नंगी तारों से करंट लगाया, कैश और गहने लूटे
  • अगले माह होगा अकाली-भाजपा में गठबंधन, भाजपा बड़े भाई के तौर पर भूमिका निभाएगी, सुखबीर बादल भाजपा के फार्मूले से संतुष्ट
  • सेंट सोल्जर कॉलेज की लेक्चरर नेहा बस्सी की हत्या के बाद पति और उसकी विवाहित गर्लफ्रेंड की चैटिंग आई सामने, बेशर्मी की सभी हदें की हुई थी पार, नेहा की हत्या के बाद गर्लफ्रेंड ने खुद के पति की हत्या करके शादी करने की थी प्लैनिंग
Facebook Instagram YouTube WhatsApp
rozanamail.comrozanamail.com
  • Home
  • India
  • Punjab
  • Jalandhar
  • Politics
  • Crime
  • Entertainment
  • Weather
  • Sports
rozanamail.comrozanamail.com
Home»Punjab»पंजाब में प्राकृतिक आपदाओं से लड़ने के लिए एनवायरमेंट एंड सोशल जस्टिस कमीशन ऑफ इंडिया ने पंजाब चैप्टर किया घोषित, राज्य भर में नेटवर्क तैयार होगा
Punjab

पंजाब में प्राकृतिक आपदाओं से लड़ने के लिए एनवायरमेंट एंड सोशल जस्टिस कमीशन ऑफ इंडिया ने पंजाब चैप्टर किया घोषित, राज्य भर में नेटवर्क तैयार होगा

Sponsored By: Rozana MailAugust 6, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook WhatsApp Email
Share
Facebook WhatsApp Copy Link

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): एनवायरमेंट एंड सोशल जस्टिस कमीशन ऑफ इंडिया ने बुधवार को चंडीगढ़ में अपने पंजाब चैप्टर की घोषणा कर दी। इसके साथ ही कमीशन ने वर्ष 2026-27 का कार्य एजेंडा भी जारी कर दिया। इस अवसर पर कमीशन ने पंजाब को स्वच्छ, स्वस्थ और जलवायु-अनुकूल राज्य बनाने के लिए पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक न्याय को साथ लेकर चलने की प्रतिबद्धता दोहराई। कमीशन के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अनिल अरोड़ा ने पंजाब चैप्टर के चेयरमैन मनीष महाजन और फतेहगढ़ साहिब के जिला ऑर्डिनेटर शुभ गोयल को शपथ दिलाई।

समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी गजेंद्र फोगाट की मौजूदगी विशेष रूप से थी। पंजाब भाजपा की सचिव एकता नागपाल ने भी अपनी मौजूदगी और संबोधन से कमीशन को पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक न्याय के उद्देश्यों के प्रति पूर्ण निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। समारोह का शुभारंभ राष्ट्र गीत से किया गया।

कमीशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋतिक अरोड़ा ने शुभारंभ करते हुए कमीशन के लक्ष्यों के बारे में कहा कि बदलते मौसम और प्राकृतिक आपदाओं, विशेषकर बाढ़ जैसी परिस्थितियों से निपटने के लिए राज्यभर में मजबूत नेटवर्क तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कमीशन से जुड़े स्वयंसेवक और विशेषज्ञ हर प्रकार की प्राकृतिक आपदा के समय प्रशासन और समाज के साथ मिलकर राहत एवं संरक्षण कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि औद्योगिक क्षेत्रों में प्रदूषण नियंत्रण भी कमीशन की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। इसके लिए विशेषज्ञों और स्थानीय टीमों के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रभावी सुझाव और पहल की जाएगी। कमीशन ने अपने 2026-27 एजेंडा में वायु प्रदूषण में कमी, भूजल संरक्षण, बाढ़ नियंत्रण, वर्षा जल संचयन, पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास और सामुदायिक भागीदारी के माध्यम से सामाजिक न्याय को मजबूत करने को प्रमुख लक्ष्य बताया। कार्यक्रम के दौरान पंजाब चैप्टर के नव-नियुक्त पदाधिकारियों का परिचय भी कराया गया। कमीशन ने कहा कि उसका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक न्याय को साथ लेकर वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए टिकाऊ विकास सुनिश्चित करना है। रितिक अरोड़ा ने कहा कि कमीशन पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित है। वृक्षारोपण और जल संरक्षण पर विशेष फोकस है।

Advertisement
width="640" Advertisement
Rozana Mail
  • Website

Related Posts

पंजाब पुलिस के 20 IPS और PPS अधिकारियों के तबादले, अमृतसर के सीपी गुरप्रीत सिंह ढिल्लो को बॉर्डर रेंज भेजा, कई जिलों के SSP भी बदले

Sponsor: Rozana MailSeptember 1, 2026

अकाली-भाजपा के गंठबंधन का पंजाब से पहले PU में दिखा ट्रेलर: ABVP की प्रचण्ड जीत, अकाली दल के विंग ने दिया था समर्थन, नए प्रधान ने झाड़ू तोड़ जश्न मनाया

Sponsor: Rozana MailAugust 31, 2026

सांसद और प्रदेश कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश, पढ़ें क्या है मामला

Sponsor: Rozana MailAugust 31, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Stay In Touch
  • Facebook
  • Instagram
  • YouTube
Latest Articles
  • पंजाब पुलिस के 20 IPS और PPS अधिकारियों के तबादले, अमृतसर के सीपी गुरप्रीत सिंह ढिल्लो को बॉर्डर रेंज भेजा, कई जिलों के SSP भी बदले
  • अकाली-भाजपा के गंठबंधन का पंजाब से पहले PU में दिखा ट्रेलर: ABVP की प्रचण्ड जीत, अकाली दल के विंग ने दिया था समर्थन, नए प्रधान ने झाड़ू तोड़ जश्न मनाया
  • सांसद और प्रदेश कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग को तुरंत गिरफ्तार करने के आदेश, पढ़ें क्या है मामला
Top Posts

जालंधर में गऊ/बेल तस्कर पकड़े, दो मरले के मकान में बांध रखे थे पशु, हर रोज दो दो करके भेजते थे गुरदासपुर

December 6, 20244,349

धीरेन्द्र शास्त्री ने जान से मारने की धमकी पर दिया बयान: कहा जल्द अमृतसर जाऊंगा, परवाना ने हरिहर मंदिर को हरमंदिर समझा

December 3, 20244,180

बांग्लादेश में हिंदुओं के कत्लेआम खिलाफ जालंधर में प्रोटेस्ट, कट्टरपंथ के खात्मे की मांग

December 5, 20243,636

जालंधर पुलिस पर नशा तस्कर और रिश्तेदारों ने कर दिया अटैक, चार मुलाजिम घायल, 10 नंबरी तस्कर को पकड़ने गई थी पुलिस

December 3, 20243,457
All Right Reserved © 2026 Rozana Mail. News
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • About Us
  • Technical Support
  • Contact Us

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.