रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): हरियाणा के सोनीपत में कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में पंजाब के कांग्रेस नेता खुशबाज जिटाना और उनकी गाड़ी के ड्राइवर परमिंदर की मौत हो गई, जबकि उनका


गनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब नेता दिल्ली से अपने घर पंजाब लौट रहे थे।
रास्ते में गाड़ी का टायर पंक्चर होने के कारण वाहन को सड़क किनारे रोका गया था, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कांग्रेस नेता की कार के परखच्चे उड़ गए। नेता और ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई और पुलिस ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। पुलिस के मिली जानकारी के अनुसार, खुशबाज जिटाना ने साल 2022 में तलवंडी साबो विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था। 35260 वोट के साथ वे दूसरे नंबर पर रहे थे। आम आदमी पार्टी की प्रोफेसर बलजिंदर कौर ने चुनाव में जीत दर्ज की थी।


