रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के 6 जिलों पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में आंधी, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना है। इन जिलों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।
वहीं चंडीगढ़ और राज्य के 17 जिलों नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में भी अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव की संभावना जताई गई है। 28 मई तक हीटवेव चलने की संभावना है। शुक्रवार को मौसम में बदलाव से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। हिमाचल और सीमावर्ती जिलों में हुई बारिश से राज्य के तापमान में 3.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब यह सामान्य के करीब पहुंच गया है। अधिकतम तापमान 44 डिग्री बठिंडा में दर्ज किया गया है। उधर, पंजाब सरकार ने गर्मी की वजह से सरकारी दफ्तरों और स्कूलों का समय बदल दिया है। CM भगवंत मान ने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए ये फैसला लिया है। वहीं चंडीगढ़ में आज से लेकर 30 जून तक स्कूल बंद रहेंगे।


