रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना में 6 दिन पहले गन प्वाइंट पर किडनैप हुई पंजाबी सिंगर इंदर कौर उर्फ यशइंदर कौर की हत्या कर दी गई। इंदर कौर का शव नीलो के पास नहर में मिला। परिवार ने शव की शिनाख्त कार दी। शव फिलहाल समराला के सिविल अस्पताल में रखा गया है। 
पंजाबी सिंगर इंदरजीत कौर के भाई जोतइंइर सिंह ने की शिकायत पर पुलिस ने 15 मई को मोगा निवासी सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा व उसके साथी करमजीत सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी थी। लेकिन उसके बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
Advertisement


