रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में NHAI ने 8 टोल प्लाजा के रेट बढ़ा दिए हैं। लुधियाना के सबसे महंगे टोल प्लाजा में शुमार लाडोवाल टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों को अब और चार्ज देना होगा। लगभग 4 महीने के भीतर यह बढोतरी हुई है। एक बार फिर टोल की दरों में बढ़ोतरी कर दी है।
नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। इस फैसले के बाद लाडोवाल टोल प्लाजा पर अब कार ड्राइवर्स को 225 की जगह 235 रुपए देने होंगे। इसी तरह सभी वाहनों के रेट बढ़ाए गए हैं। एक अप्रैल 2026 को कार-जीप के टोल रेट में 5 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई थी और अब फिर 10 रुपए की बढ़ोत्तरी की गई है। सिंगल जर्नी के लिए अलग-अलग श्रेणियों में 10 रुपए से लेकर 60 रुपए तक की सीधी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
लाडोवाल के अलावा कालाझर, लहराबेगा, कोट करोर, घुलाल, काला टिब्बा, खुइयां सरवर, शेखपुरा और पैंद टोल प्लाजा पर भी कारों के टोल में 5 से 10 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। बसों, ट्रकों और अन्य कमर्शियल वाहनों की दरें भी संशोधित हुई हैं।


