रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में सेंट सोल्जर कॉलेज की लेक्चरर नेहा बस्सी की टॉयलेट क्लीनर हार्षिक पिलाकर हत्या करने वाले पति उमंग बस्सी और सास कुसुम बस्सी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें मध्यप्रदेश के उज्जैन से पकड़ा गया है। उनके साथ लेक्चरर की 6 साल की बेटी को भी रिकवर कर लिया गया है।
हालांकि पुलिस की तरफ से इस मामले में औपचारिक पुष्टि क पुष्टि होनी बाकी है। इसे लेकर SHO करतारपुर गुरप्रीत सिंह ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार करते हुए सीनियर अफसरों से बात करने के लिए कहा। वहीं हत्या के मामले में आरोपी पति उमंग बस्सी की गर्लफ्रेंड सतपाल कौर का हसबैंड सामने आए हैं। गर्लफ्रेंड के पति विशाल शर्मा ने कहा कि उन्होंने भी लव मैरिज की थी लेकिन बाद में पत्नी के लेक्चरर के पति के साथ अफेयर हो गया। इसके बाद वह शादी करने की तैयारी में थे। इसीलिए वह लेक्चरर व मुझे रास्ते से हटाना चाहते थे। इसके लिए वह 15 दिन से प्लानिंग कर रहे थे। उसने दोनों के बीच की 206 पन्नों की चैटिंग भी पकड़ी थी। वहीं इस मामले में लापरवाही बरतने पर मामले के जांच अफसर ASI बोधराज को सस्पेंड कर दिया गया है।
उमंग बस्सी की गर्लफ्रेंड के पति के खुलासे: उमंग बस्सी की गर्लफ्रेंड के पति विशाल शर्मा के मुताबिक 11 साल पहले उसकी सतपाल कौर से लव मैरिज की थी। दोनों की 9 साल की बेटी है। विशाल ने बताया कि जालंधर की मिट्ठापुर में करीब 1 करोड़ रुपए का मकान बनाया था। इसकी रजिस्ट्री भी उन्होंने पत्नी के नाम कराई थी। हैदराबाद में साइबर सिक्योरिटी कंसल्टेंट की नौकरी के चलते वह लंबे समय से बाहर रहते थे। विशाल शर्मा ने बताया कि पत्नी सतपाल कौर और उमंग बचपन में एक साथ पढ़े हैं। दोनों शादी के बाद लंबे गैप पर करीब 3 साल पहले फेसबुक पर एक-दूसरे के दोबारा संपरक् में आए और नंबर शेयर कर बातचीत शुरू कर दी।

शर्मा ने बताया कि वह हैदराबाद में जॉब करता है। 3 महीने में एक बार घर आना होता था। जब वह घर पर नहीं होता तो पटियाला स्थित घर में पत्नी उमंग बस्सी को बुला लेती। घर के बैक साइड ये अपनी गाड़ी खड़ी करता था। उसे लोगों ने बताया था कि कोई पूरी रात आपके घर में रहता था। ये चोरी से सारा काम करती थी। पिता तक को भनक नहीं लगने दी। विशाल के अनुसार लोगों की बातों के बाद उसने पत्नी को बताए बिना घर आने का प्लान बनाया। 3 फरवरी 2026 को जब वो अचानक घर पहुंचा तो सीधे पत्नी के कमरे में गया। किस्मत से दरवाजा खुला था और पत्नी अंदर थी। जैसे ही पत्नी सतपाल कौर ने उसे देखा तो वह घबरा गई। उसने मोबाइल देखना चाहा तो पत्नी ने बाजू पर बाइट कर दी लेकिन उसके मोबाइल में 210 पन्नों की चेटिंग मिली। आरोप है कि यह लोग 15 दिन से नेहा की हत्या करने की साजिश बना रहे थे और बाद में उसकी बारी थी। विशाल ने कहा कि उसकी पत्नी की अलमारी से कई सारी सेक्सी ड्रेसेस भी मिली जो उमंग गिफ्ट करता था।


