रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ में बीजेपी के हैडक्वार्टर बाहर हुए हैंड ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी खालिस्तानी संगठन ने ली है। इसके इलावा एक वीडियो भी सामने आई जिसमें दो युवक हैंड ग्रेनेड की पिन निकाल कर बीजेपी के हैडक्वार्टर की तरफ फेंक कर भाग रहे है और उसके तुरं

त बाद धमाके की आवाज भी आई।
मात्र सात सेकेंड के वीडियो ने साबित कर दिया कि यह एक आतंकी वारदात है। खालिस्तानी आतंकी सुखजिंदर सिंह बब्बर ने एक पोस्ट डाल कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है। वहीं भारतीय सेना और एनआईए की टीम भी मौके पर पहुंच कर सबूत जुटाने जुट गई है। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर जांच कर रही है।
Advertisement


