Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के गांधी वनिता आश्रम में नाबालिग लड़की की मौत हो गई। सांस लेने में दिक्कत के चलते उसे सोमवार सुबह सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। अनाथ बच्चों के इस आश्रम में 2 महीने में ये दूसरी मौत है। इससे पहले 21 नवंबर 2025 को बाथरूम में गिरने से एक 17 साल की लड़की की मौत हो गई थी। उसे बाथरूम में बेहोश पाए जाने के बाद अस्पताल पहुंचाया गया था जहां डॉक्टरों ने मृत करार दिया था। पोस्टमार्टम में उसके शरीर पर कई जगह चोट…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर पुलिस ने अर्बन स्टेट फेस टू  में हुई 19.10 लाख रुपये की लूट का मामला सुलझाते हुए दोनों झपटमारों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों से पूछताछ की तो पता लगा कि यह लूट नहीं बल्कि लूट की कहानी रची थी जिसके डायरेक्टर खुद पीड़ित पक्ष आर्टिफिशियल ज्वेलरी के कारोबारी दंपति ही है। एडीसीपी हरविंदर सिंह गिल ने बताया कि इस मामले में झपटमार भीमा उर्फ फूल कुमार और अभि निवासी खुरला किंगरा के रूप में हुई है। दोनों को कारोबारी दंपति ने लूट के बाद कैश लेकर शहर के बाहर भेज दिया था लेकिन…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मोगा पुलिस ने 10 फरवरी को दो प्रवासियों पर गोली चलाने वाले दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे आरोपी से पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई मोगा पुलिस और सीआईए स्टाफ ने मिलकर की। 10 फरवरी को मोगा जिले में दो प्रवासी मजदूरों को गोली मार दी गई थी। बिहार से आए ये दोनों मजदूर मोगा की एक फैक्ट्री में काम करते हैं और गोली लगने से घायल हो गए थे।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में कुत्ते के साथ युवक का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। जर्मन शेफर्ड नस्ल के कुत्ते का मालिक एक सिख बताया जा रहा है। पीड़ित युवक दलित है और मंदबुद्धि है। आरोप है कि दो लोगों ने 200 रुपए देकर दलित युवक के कपड़े उतरवाए और उसका कुत्ते के साथ अश्लील वीडियो बनाया। लोगों ने वीडियो सामने आने पर विरोध किया। इस मामले को शर्मनाक बताते हुए इसकी एससी कमीशन के चेयरमैन जसबीर सिंह गढ़ी से शिकायत की गई है। साथ ही थाना फिल्लौर पुलिस को कार्रवाई के लिए लेटर लिखा है।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के लुधियाना के कस्बा खन्ना, पायल, दोराहा में चर्चित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, सोशल वर्कर और जूता कारोबारी हनी सेठी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर नशा करने का आरोप है, जिसकी पुष्टि डोप टेस्ट में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई खन्ना के नजदीक स्थित दोराहा थाना क्षेत्र में की गई। पुलिस को हनी सेठी की गतिविधियों को लेकर पहले से शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया, जिसमें नशीले पदार्थों के सेवन की पुष्टि हुई।

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): गुरदासपुर में पुलिस ने कांग्रेस नेता को चिट्टे (हेरोइन) का नशा करते हुए पकड़ा। वह गांव के श्मशान घाट के पास झाड़ियों में बैठकर नशा कर रहा था। इसी दौरान गश्त कर रही टीम ने नेता को देख लिया। ये कार्रवाई बटाला पुलिस ने की है। गिरफ्तार नेता गुरकीरत सिंह कालू कांग्रेस के पंजाब के एससी विंग का कन्वीनर है। सोशल मीडिया पर कालू की एक तस्वीर भी वायरल हो रही है, जिसमें वह गुरदासपुर के सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ दिखाई दे रहा है। वडाला बांगर के रहने वाले कालू को गांव मूला सुनइयां…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के बठिंडा में मां ने अपने बेटे और बेटी का कत्ल कर दिया। आरोप है कि दोनों बच्चे उसके प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे थे, इसलिए उसने दोनों को 15 दिन के अंदर जहर देकर मार दिया। करीब 15 दिन पहले 12 साल की लड़की की में मौत हो गई थी, जिसका परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था। बीती (शुक्रवार) रात उसी लड़की के आठ वर्षीय छोटे भाई की भी मौत हो गई। इसके बाद गांव के लोगों को मृतक बच्चों की मां पर शक हुआ और उन्होंने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अमृतसर के थाना कोट खालसा के अधीन आने वाले गुरु नानकपुरा इलाके में नशे ने एक और घर उजाड़ दिया। इस बार शिकार बना एक पुलिस कर्मचारी का 26 वर्षीय बेटा आकाश, जो फुटबॉल खिलाड़ी था और बीएससी की पढ़ाई पूरी कर चुका था। बताया जा रहा है कि आकाश पहले भी नशे की लत से जूझ रहा था और उसे कई बार नशा छुड़ाओ केंद्र में भर्ती कराया गया था। युवक की मौत के बाद देर रात परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आकाश के पिता अशोक सैनी,…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ में आज से 25 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इन बसों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी से वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया भी मौजूद रहेंगे। ये बसें पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत चंडीगढ़ को मिली हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रमुख रूट्स पर हर 10 मिनट में बस उपलब्ध हों। फिलहाल, कई रूट्स पर बसों के बीच 15 से 30 मिनट का अंतर है। नई बसों के आने से यह अंतर कम होगा और यात्रियों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने चंडीगढ़…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): शुक्रवार दोपहर मैरिटन होटल के 5% के हिस्सेदार यशपाल दुआ द्वारा खुद की मनमर्जी करने को लेकर हुई परमजीत सिंह मरवाहा के साथ हाथापाई को लेकर थाना रामामंडी में धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज किया गया है। मरवाहा ने मारपीट दौरान पगड़ी उछालने की शिकायत दी थी जिसको लेकर पुलिस ने गुलशन दुआ, यशपाल दुआ, शिवि दुआ, उमेश दुआ समेत उनके ड्राइवर और अज्ञात लोगों पर धारा 295 ए तहत केस दर्ज किया। यह केस परमजीत सिंह मरवाहा के बयानों पर दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी की इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हो…

Read More