Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में दामाद ने अपने ससुर और साले की गोलियां मार कर हत्या कर दी। इस दौरान कई रौंद गोलियां चली। जानकारी अनुसार संगरूर में अपनी बेटी और दामाद का घरेलू झगड़ा सुलझाने महिला का पिता और भाई गए थे। इसी दौरान जब वह बैठ कर बात कर रहे थे तो बहस हो गई। देखते ही देखते दामाद ने अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से अपने ससुर और साले पर फायरिंग कर दी। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद दामाद मौके से फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के सुच्ची पिंड स्थित इंडियन ऑयल डिपो के पास पार्किंग में खड़े दो तेल टैंकरों में आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली, जिससे दूर-दूर तक धुआं दिखाई दिया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन दोनों टैंकर जलकर राख हो गए। गुरदासपुर निवासी ड्राइवर राजू ने बताया कि उसने अपना टैंकर इंडियन ऑयल डिपो के पास पार्किंग में खड़ा किया था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पार्किंग में…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के चिकचिक चौक के पास मामूली सी बात ने लड़ाई का रूप ले लिया। एक कार और एक्टिवा की टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने बीच सड़क पर एक्टिवा को आग के हवाले कर दिया। इस घटना में बाउंसरों और फतेह गैंग से जुड़े सदस्यों के बीच हिंसक झड़प की खबर है। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिनदहाड़े हुई इस आगजनी और मारपीट से इलाके में दहशत का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गाड़ी में बाउंसर सवार…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पश्चिम बंगाल में 6 एग्जिट पोल के नतीजे आ चुके हैं। 6 से पांच एग्जिट पोल का एक तरफा अनुमान जताया है। 5 में भाजपा और एक में TMC सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। मैट्रिज के एग्जिट पोल में TMC को 125 से 140 और भाजपा को 146 से 161 सीटें मिलने का अनुमान है। चाणक्य स्ट्रैटीज ने TMC को 130 से 140 और भाजपा को 150 से 160 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। पीपल्स पल्स ने TMC को 177 से 187 और भाजपा को 95 से 110 सीटें मिलने की बात कही…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पटियाला शहर के प्रतिष्ठित स्कूलों को एक बार फिर धमकी भरा ईमेल मिला है। धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बच्चों की सुरक्षा के लिए अभिभावकों को संदेश भेजे। उन्होंने उनसे बच्चों को स्कूल से घर वापस ले जाने का अनुरोध किया। स्कूल प्रशासन ने धमकी भरा ईमेल देखते ही तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस और बम निरोधक दस्ते ने स्कूलों की गहन तलाशी ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर सेल की मदद से यह पता लगाया जा रहा है कि ईमेल कहां…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) के करीबी व ड्रग्स सरगना सलीम डोला को तुर्की से भारत लाया गया है। इससे दाऊद के ड्रग सिंडिकेट को तगड़ी चोट पहुंची हैं। सलीम डोला लंबे समय से कानून प्रवर्तन एजेंसियों की निगरानी में था। उस पर न सिर्फ मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप हैं, बल्कि उसके खिलाफ अवैध नेटवर्क को फंडिंग करने के भी गंभीर आरोप हैं। बताया जा रहा है कि सलीम डोला ही भारत में दाऊद के ड्रग्स का पूरा काम संभालता था। वह भारत में आने वाले मेफेड्रोन (एमडी) का प्रमुख उत्पादक माना जाता…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): अंबाला से अमृतसर रेल फ्रेट कॉरिडोर लाइन पर सोमवार रात को IED धमाका हुआ। यह घटना रात करीब साढ़े 8 बजे रेलवे स्टेशन राजपुरा-शंभू के नजदीक हुई। सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ, पंजाब पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी गई। रिपोर्ट के अनुसार, कुछ समय पहले ही रेल लाइनों पर सुरक्षा संबंधी धमकी मिली थी, जिसे पुलिस ने हल्के में लिया और कोई जांच नहीं हुई। इसके बाद यह घटना हुई है। घटनास्थल के पास एक अज्ञात शव भी बरामद किया गया है, जिसके चिथड़े उड़ गए थे।…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): आम आदमी पार्टी (AAP) के 7 राज्यसभा सदस्यों के भाजपा में शामिल होने के बाद पैदा हुए हालात से निपटने के लिए AAP क्राइसिस मैनेजमेंट में जुट गई है। AAP ने 29 अप्रैल (बुधवार) को जालंधर में पार्टी विधायकों, ब्लॉक ऑब्जर्वरों और सभी फ्रंटल संगठनों के प्रमुखों की बैठक बुलाई है। यह बैठक शहर के एक संस्थान के ऑडिटोरियम में होगी, जिसमें पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री भगवंत मान शामिल होकर जमीनी स्तर से फीडबैक लेंगे और हालिया घटनाक्रम के बाद कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने की कोशिश करेंगे। इससे पहले AAP सांसद संजय…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): युद्ध नशियां विरुद्ध मुहिम के बीच पंजाब पुलिस ने अपने ही एक SHO को हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। पंजाब पुलिस के अनुसार अमृतसर में तैनात SHO को 2 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा गया है। वह थाना भिंडी सैदां में तैनात था। कुछ दिन पहले पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हेरोइन की एक खेप आई थी। इसका पता चला तो SHO शीशपाल सिंह ने वहां पहुंचकर खेप जब्त कर ली। इसके बाद उस मामले में कानूनी कार्रवाई कर पुलिस कस्टडी में रखना था लेकिन SHO ने उसे गायब कर दिया। जैसे ही पुलिस के…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए ईरान और अमेरिका के बीच बातचीत में अभी तक कोई ठोस सहमति नहीं बन पाई है। इसी बीच ईरान के एक नेता ने पाकिस्तान की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। ईरानी संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के प्रवक्ता इब्राहिम रेजई ने कहा कि पाकिस्तान दोस्त जरूर है, लेकिन वह बातचीत में बीच का सही पक्ष (मध्यस्थ) नहीं बन सकता। रेजई ने कहा कि पाकिस्तान अक्सर डोनाल्ड ट्रम्प और अमेरिका के हितों को ध्यान में रखता है और उनके खिलाफ कुछ नहीं कहता।…

Read More