Author: Rozana Mail

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): चंडीगढ़ में आज से 25 नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इन बसों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुवाहाटी से वर्चुअली हरी झंडी दिखाएंगे। इस दौरान चंडीगढ़ प्रशासक गुलाबचंद कटारिया भी मौजूद रहेंगे। ये बसें पीएम ई-बस सेवा योजना के तहत चंडीगढ़ को मिली हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रमुख रूट्स पर हर 10 मिनट में बस उपलब्ध हों। फिलहाल, कई रूट्स पर बसों के बीच 15 से 30 मिनट का अंतर है। नई बसों के आने से यह अंतर कम होगा और यात्रियों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। केंद्र सरकार ने चंडीगढ़…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): शुक्रवार दोपहर मैरिटन होटल के 5% के हिस्सेदार यशपाल दुआ द्वारा खुद की मनमर्जी करने को लेकर हुई परमजीत सिंह मरवाहा के साथ हाथापाई को लेकर थाना रामामंडी में धार्मिक भावनाएं आहत करने का केस दर्ज किया गया है। मरवाहा ने मारपीट दौरान पगड़ी उछालने की शिकायत दी थी जिसको लेकर पुलिस ने गुलशन दुआ, यशपाल दुआ, शिवि दुआ, उमेश दुआ समेत उनके ड्राइवर और अज्ञात लोगों पर धारा 295 ए तहत केस दर्ज किया। यह केस परमजीत सिंह मरवाहा के बयानों पर दर्ज किया गया है। फिलहाल किसी की इस मामले में गिरफ्तारी नहीं हो…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के मैरिटन होटल में आपसी रंजिश के चलते पार्टनरों के बीच जमकर मारपीट हुई। होटल परिसर देखते ही देखते जंग के अखाड़े में बदल गया, जहां लात-घूंसे चले और एक पक्ष की पगड़ी तक उतर गई। पुलिस ने CCTV फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जालंधर में स्थित मैरिटन होटल उस समय चर्चा में आ गया जब इसके मालिकों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक आ पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार, होटल के पार्टनरों के…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के कपूरथला में एक युवा कारोबारी ने अपने घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक की शादी दो दिन बाद होनी थी, जिससे घर में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया। आज उसके घर में शगुन का फंक्शन भी था। मृतक इकलौता बेटा था और उसका विवाह जालंधर की रहने वाली युवती से तय हुआ था। परिजानों ने बताया कि आज (शुक्रवार) को दोपहर 3 बजे के करीब वह अपने घर की तीसरी मंजिल पर गया, जहां उसने बाथरूम से फंदा लगा लिया। काफी देर तक जब वो घर में नहीं दिखा तो…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में एक सड़क हादसे में एक्टिवा सवार दो नाबालिग दोस्तों की मौत हो गई। इसमें दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। यह भीषण दुर्घटना थाना गोराया के अंतर्गत आने वाले गांव दोसांझ कलां के पास हुई। तीन दिन पहले ही इलाके के तीन दोस्तों की कार टाटा 407 से टकरा गई थी जिसमें टीमों की मौत हो गई थी लेकिन शुक्रवार को इलाके के ही दो युवकों की भी सड़क हादसे…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब की सूफी सिंगर और जालंधर की रहने वाली ज्योति नूरां से 1 करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी जा रही है। इसका खुलासा खुद ज्योति नूरां के पति अभि ने किया। उनका कहना है कि किसी संपत नैहरा के नाम से धमकी देकर रंगदारी मांगी जा रही है। पैसा न देने पर उनको लगातार थ्रेट कॉल आ रहे हैं। 2 दिन पहले घर जो फायरिंग हुई है, उन्हें शक है कि वो भी इसी मामले में हुई है। इससे पहले भी कुछ संदिग्ध घर के बाहर चक्कर लगा चुके हैं। इसे लेकर उन्होंन जालंधर कमिश्नरेट पुलिस…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर सामने आई है। जालंधर में कुछ लोगों ने सोशल मीडिया इस्तेमाल करने वाली नाबालिग लड़कियों की उनके अकाउंट्स से तस्वीरें चुरा कर AI की मदद से अश्लील वीडियो तैयार करके वायरल कर दी। जैसे ही नाबालिग लड़कियों के परिजनों तक यह वीडियो पहुंची तो उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। एक एक करके आधा दर्जन से भी ज्यादा शिकायतें पुलिस के उच्च अधिकारियों को मिली तो पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए अज्ञात लोगों पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। पुलिस को करीब 8 शिकायतें मिली…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब में चुनाव से पहले ही हलचल शुरू हो गई है। एक तरफ अकाली/भाजपा के गठबंधन की चर्चा ने पंजाब की राजनीति में सस्पेंस खड़ा कर रखा है तो अब आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर पंजाब में ऑपरेशन लोटस 2 के चलने के आरोप लगाए है। इसी बीच संगरूर की आप विधायक नरेंद्र कौर भराज ने प्रेस कांफ्रेंस करके हरियाणा के सीएम नायब सैनी पर आप विधायकों को खरीदने के प्रयास करने के आरोप लगाए है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम सैनी ने उन्हें बंद कमरे में मीटिंग का ऑफर दिया और संगरूर से टिकट…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर ईडी के समन पर पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेटे रणइंद्र सिंह आज (12 फरवरी) को नहीं पहुंचे। उनके दोपहर करीब 12 बजे पेश होने की उम्मीद थी। रणइंद्र सिंह को ईडी ने विदेश में संपत्तियों के केस में पूछताछ के लिए बुलाया था। उम्मीद है कि रणइंद्र सिंह पिता पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ 13 फरवरी को जालंधर ईडी दफ्तर में पेश हो सकते हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह को इससे पहले भी ईडी ने कई बार बुलाया लेकिन सेहत के कारण और घुटनों की रिप्लेसमेंट के चलते कैप्टन अमरिंदर सिंह पेश…

Read More

रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के मुख्यमंत्री जालंधर पहुंचे। राज्य के प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं को गति देने के साथ-साथ, मुख्यमंत्री आज सीधे आम लोगों से जन संवाद कर रहे है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री आज जालंधर स्थित अपने सरकारी आवास पर एक प ब्लिक मीटिंग कर रहे। जहां वह आम लोगों की समस्याओं को सुन कर और उनका मौके पर समाधान करने का प्रयास करेंगे। मुख्यमंत्री का यह जन-संवाद कार्यक्रम आज सुबह 11:00 बजे शुरू होगा और दोपहर 1:00 बजे तक जारी रहेगा। इस दो घंटे के निर्धारित समय में सीएम विभिन्न इलाकों से आए आम लोगों…

Read More