रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): सेंट्रल टाउन की गली नंबर 6 में बीती देर रात स्थानीय लोग आधी रात हाथों में डंडे और बैट लेकर इकट्ठा हो गए। करीब अढ़ाई घंटे तक वहां पर लोग घरों की छतें खंगालते थे और घंटे बाद जाकर एक संदिग्ध काबू कर लिया गया।
जानकारी अनुसार एक चोर लोगों के घरों में घुस गया था। जैसे ही लोगों को भनक लगी तो वाट्स ऐप ग्रुप में इसकी जानकारी पोस्ट की गई जिसके बाद स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और अढ़ाई घंटों के बाद जाकर चोर को खुद की ही काबू कर लिया।
सचिन गुप्ता ने बताया कि यह चोर कई बार चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुका है जिससे लोग कई परेशान थे। उन्होंने कहा कि हाल ही में इस चोर ने देसी घी का डब्बा चुरा लिया था जबकि लोगों के घरों से लेकर दुकानों पर भी हाथ साफ कर चुका था। उन्होंने कहा कि बीती देर रात चोर फिर एक गहरे घुस गया जिसकी भनक लगते ही परिवार ने इलाके के लोगों का बनाया वाट्स ऐप ग्रुप में जानकारी सांझी की लोग जुट गए। उन्होंने कहा कि तड़के करीब साढ़े चार बजे जाकर चोर को काबू कर लिया जिसने नशे में होने की एक्टिंग की। लोगों ने तुरंत थाना तीन की पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने मौके पर पहुंच कर चोर को हिरासत में ले लिया। स्थानीय लोगों ने लिखित में भी पुलिस को शिकायत दी है। आरोपी खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है।


