
रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर में थाईलैंड की लड़कियां लेकर आने वाला क्रिस्टल स्पा सेंटर का मालिक सिर्फ अपने स्पा में नहीं बल्कि जालंधर समेत आसपास के शहरों में भी थाईलैंड की लड़कियां सप्लाई करता है। इसी एवज में वह कमीशन लेता है जबकि थाईलैंड की लड़कियों को थाई फूड बेचने का अलग सा कारोबार भी खोल रखा है।
रोजाना मेल टीम ने गढ़ा के ताज मार्किट सामने स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर जाकर देखा तो पहले लगी खबर के कारण शटर तो डाउन था लेकिन एक दलाल बाहर एक्टिवा पर बैठ कर बारी बारी से ग्राहकों को स्पा सेंटर में भेज रहा था। शटर उठा कर दलाल एक एक ग्राहक को अन्दर भेज रहा था। हालांकि इस मामले में थाना सात की पुलिस ने अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया। पुलिस की कुछ काली भेड़ों द्वारा गुरूओ/पीरो की पंजाब की धरती पर इस तरह से धंधों को नजर अंदाज करना भी चिंताजनक है। हैरानी की बात है कि शहर के मशहूर और पवन गुरु नानक मिशन चौक पर स्थित गुरुद्वारा साहिब के सामने इमारत में क्रिस्टल के मालिक द्वारा ही एक नया स्पा सेंटर खोल दिया जिसमें भी मसाज के नाम पर देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सोढ़ल के रहने वाले क्रिस्टल स्पा सेंटर का मालिक खुद थाईलैंड जाकर लकड़ियों को पसंद करके वर्क परमिट पर जालंधर लेकर आता है। इतना ही नहीं, उसे थाईलैंड की पूरी भाषा तक आती है। क्रिस्टल स्पा को लेकर जल्द ही पार्ट 3 जारी किया जाएगा।


