रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): गढ़ा रोड़ पर ताज मार्किट के सामने स्थित क्रिस्टल स्पा सेंटर के मालिक सोढ़ल निवासी पी नाम के व्यक्ति ने क्रिस्टल स्पा के साथ साथ गुरु नानक मिशन चौक पर ऋतु वेयर इमारत (इमारत का पुराना नाम) की चौथी मंजिल पर फ्लो सैलून एंड स्पा के नाम से भी मसाज सेंटर खोला है। क्रिस्टल स्पा के साथ साथ इसने फ्लो सैलून एंड स्पा में भी थाईलैंड की लड़कियां देह व्यापार के लिए रखी हुई है। साफ है कि पी नाम के इस व्यक्ति ने जालंधर को ही थाईलैंड बना रखा है।
गुरुद्वारा साहिब के सामने चल रहे इस गंदे धंधे का पर्दाफाश करते हुए रोजाना मेल की टीम असलियत दिखाने के लिए क्रिस्टल स्पा के बाद फ्लो सैलून एंड स्पा में भी पहुंची। यहां पहले तो दलाल ने थाईलैंड की लड़कियां दिखाई लेकिन जैसे ही कैमरे ऑन होने की भनक लगी तो शटर गिरा थाईलैंड की लड़कियों को लेकर वहां से चलता बना। वीडियो सामने आने के बाद अब संबंधित थाने की पुलिस भी यह नहीं कह सकती कि वहां कुछ गंदा नहीं होता। साफ है कि निजी फायदे को लेकर इस धंधे को बढ़ावा दिया जा रहा है। स्पा सेंटर का मालिक पी. दीप का साफ कहना है कि वह मोटी रकम चुकाता है जिसके कारण उसके किसी भी स्पा में रेड नहीं होगी। हालांकि मामला अब पुलिस के उच्च अधिकारियों तक पहुंच गया है जिसके चलते जल्द अब दूसरे थाने की टीम लेकर उच्च अधिकारी उक्त स्पा पर किसी भी समय रेड कर सकती है और इसकी गाज संबंधित थाने की पुलिस पर गिरने भी तेय है। जल्द ही पार्ट 4 जारी करके और बड़े खुलासे किए जाएंगे।


