रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): लुधियाना के कंगनवाल इलाके में पुरानी चुंगी के पास खाना बनाते समय अचानक स्टोव फटने से 22 वर्षीय एक युवक बुरी तरह झुलस गया। झुलसे युवक की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार चंदन कुमार (22) अपने चाचा मिथुन के साथ कंगनवाल में पुरानी चुंगी के पास रहता है और उनके साथ ही टायर पेंचर लगाने का काम करता है। मंगलवार की रात घर में रसोई गैस खत्म होने के कारण उन्होंने खाना बनाने के लिए डीजल वाले स्टोव का सहारा लिया। जैसे ही स्टोव जलाकर खाना बनाना शुरू किया, कि अचानक स्टोव में जोरदार धमाका हो गया।
Advertisement


