रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): पंजाब के जालंधर में फिर से गोलियां चल पड़ी। गोली लगने से दो लोग घायल हुए है जिनमें से एक भाजपा नेता मोनू पूरी भी शामिल है। दोनों को निजी अस्पताल ले जाया जा रहा है।
जानकारी अनुसार मकसूदां मंडी में एक फंड को लेकर मोनू पूरी और दूसरे आढ़ती में विवाद चल रहा था। मंगलवार शाम करीब पांच बजे इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष सामने आमने हो गए। बताया जा रहा है कि हम कर हुई बहस के बाद मोनू पूरी के साथ आए कुछ युवकों ने जमीन की तरफ फायरिंग कर दी और करीब चार फायर हुए जिनमें से एक गोली मोनू पूरी की पैर में लगी जबकि दूसरी गोली भी मोनू पूरी के साथी के ही पैर पर लगी। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी और दोनों घायलों को निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Advertisement


