रोजाना मेल (न्यूज डेस्क): जालंधर के गामा फिटनेस जिम से घर लौट रही एक युवती के साथ रास्ते में कुछ युवकों द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जिम से निकलते ही 4 नशा करने वाले युवकों ने युवती को रोका और उसके साथ बदतमीजी की। बचाव के लिए वह तो सड़क पर गिर गई और उसे गंभीर चोटें आईं।
स्थानीय लोगों की मदद से एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया, जबकि अन्य फरार होने में कामयाब रहे। फिलहाल युवती का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, युवती रोजाना की तरह जिम में वर्कआउट करने के बाद अपने घर की ओर जा रही थी। तभी रास्ते में 4 युवकों ने उसे घेर लिया। चश्मदीदों और जिम के सदस्यों के अनुसार, ये युवक नशे की हालत में लग रहे थे। उन्होंने न केवल लड़की के साथ छेड़छाड़ की, बल्कि उसके साथ धक्का-मुक्की भी की, जिससे लड़की अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाली के पास जा गिरी। उसके पैर में फैक्चर आया है जिसे अस्पताल दाखिल करवाया गया है।

